गुजरात में बड़ा हादसा, खदान से पत्थर भरने आया डंपर 250 फीट गहरी खाई में गिरा, 2 की मौत

वलसाड। गुजरात में एक डंपर के साथ भयंकर हादसा हुआ। यहां डंपर एक 250 फीट गहरी खदान की खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि, डंपर इसी खदान में पत्थर भरने आया था। हादसे में डंपर के ड्राइवर और क्लीनर की जान चली गई। यह हादसा पारडी तालुका के देहली गांव में स्थित भानु मेटल इंडस्ट्रीज में हुआ। इस हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयावह होगा।

The dumper fallen in 250-feet deep mine, driver and cleaner lost their lives

इस हादसे की ठोस वजह सामने नहीं आई, लेकिन कोई हादसे का कारण कोहरा बता रहा है तो कोई डंपर का टायर फटने को। बहरहाल, पुलिस ने लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, क्षतिग्रस्त डंपर को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई है। हादसे की वजह डंपर के असंतुलित होकर गिरना भी हो सकती है। इस हादसे के कुछ देर बाद ही वहां खदान में करने वाले मजदूरों को पता चल गया था। ऐसे में हादसे के बाद काम करने वाले मजदूर स्थल पर पहुंचे और उन्होंने सूचना पारडी पुलिस को दी।

The dumper fallen in 250-feet deep mine, driver and cleaner lost their lives

पुलिस ने बताया कि, इंडस्ट्रीज में काफी मजदूर काम करते हैं। उनसे सूचना मिली। पानी से भरी खाई में जा गिरे डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। इस हादसे में डंपर सवार दोनों की वहीं मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+