गुजरात के बनासकांठा की पटाखा फैक्ट्री में हुआ भयंकर ब्लॉस्ट, 18 लोगों की हुई मौत
Banaskantha Firecracker Factory Fire: गुजरात के बनासकांठा जिले से बड़ी घटना सामने आई है। यहां कह डिसा कस्बे में मंगलवार, 1 अप्रैल को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद कई विस्फोट हुए, जिससे फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया और कई कर्मचारी मलबे में दब गए।
मंगलवार की सुबह यहां के औद्योगिक क्षेत्र में एक ख़तरनाक विस्फोट की सूचना मिली थी। अधिकारी ने बताया हमें आज सुबह डिसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि "घटनास्थल पर ही 18 मज़दूरों की मौत हो गई। कई घायल मज़दूरों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फ़ैक्टरी का स्लैब ढह गया। " पटेल ने विस्फोटों की गंभीरता और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित प्रतिक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा।
डिसा ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विजय चौधरी ने बताया शहर के पास स्थित फैक्ट्री में आग लगने से ये कई विस्फोट हुए। ये विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसमें कई श्रमिक मलबे के बीच फंस गए।
इस घटना ने डिसा शहर पर गहरा असर डाला है, आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय अधिकारियों ने घटना के बाद की स्थिति को संभालने और प्रभावितों को सहायता प्रदान करने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी है।
बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने कहा "अभी तक फैक्ट्री के मलबे से 13 शव निकाले जा चुके हैं। पूरा आरसीसी स्लैब ढह गया था। राहत दल मलबा हटा रहा है। इस घटना में घायल हुए चार लोगों की हालत स्थिर है। पुलिस जांच जारी है, आगे की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई है।"
STORY | Three killed in blaze at firecracker factory in Gujarat's Banaskantha
READ: https://t.co/wHbZ0QZeIQ
VIDEO:
— Press Trust of India (@PTI_News) April 1, 2025
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/MCcUoRKPOa












Click it and Unblock the Notifications