सूरत में 15 साल की नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने वाले 12 लोग धरे, इनमें कई स्पा मालिक शामिल

सूरत। गुजरात में सूरत से मुक्त कराई गई वडोदरा की 15 वर्षीय किशोरी के प्रकरण के बाद पुलिस की छापेमारी जारी है। सूरत पुलिस ने 15 साल की नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने वाले 12 लोगों को पकड़ा है। जिनमें कई स्पा मालिक भी शामिल हैं। इन्हीं में एक मुस्कान नामक महिला भी है, उसी ने किशोरी को दरिंदों के हवाले किया था।

वेश्यावृत्ति कराने वाले 12 हिरासत में

वेश्यावृत्ति कराने वाले 12 हिरासत में

पुलिस ने किशोरी से जानकारी लेकर एक्शन टीमें तैयार कीं और सूरत के विभिन्न इलाकों में रेड मारी। खबरें हैं कि सूरत में वेश्यावृत्ति का कारोबार तेजी से फल फूल रहा था, जिसे तत्कालीन पुलिस कमिश्ननर कुलदीप शर्मा ने बंद करवा दिया था। अब यह छिपे तौर पर पॉश इलाकों में चल रहा है। वहीं, पता चला है कि, किशेारी को अगवा करने वाली मुस्कान महुआ तहसील के अनावल गांव की मूल निवासी है। उसी शादी सूरत में हुई थी। उसका पति ऑटो चलता है और दो बच्चे हैं। वह फिर भी बुरा धंधा करती है।

20 जुलाई की रात गायब हुई थी किशोरी

20 जुलाई की रात गायब हुई थी किशोरी

उधर, किशोरी के परिजनों का कहना है कि, उनकी 15 वर्षीय बेटी 20 जुलाई की रात 8 बजे दुकान पर शैंपू लेने गई थी। तभी मुस्कान नामक एक महिला उसे सूरत लिवा ले गई। उस महिला ने उसे सूरत में आजाद नगर स्थित अपने घर पर रखा। उसके बाद दूसरे दिन से देहव्यापार में धकेल दिया। बाद में 15 साल की इस किशोरी को जिस्मफरोशी के चंगुल से छुड़ाया गया। यह किशोरी वडोदरा की रहने वाली है।

21 दिन तक होती रही दरिंदगी

21 दिन तक होती रही दरिंदगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह किशोरी 21 दिन तक उन बुरे लोगों के बीच फंसी रही। मामला पुलिस तक पहुंचने पर ही वो मुक्त हो सकी। पुलिस ने उसके माता-पिता को सूरत बुला लिया। जिसके बाद पिता द्वारा उमरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई और तमन्ना स्पा से मुस्कान मोहम्मद दाढ़ी शेख नामक महिला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मुस्कान को पकड़ा

पुलिस ने मुस्कान को पकड़ा

नाबालिग ने मुस्कान को पहचान लिया और पुलिस को बताया कि, यहीं महिला वडोदरा में उसके घर आई और उसे सूरत घुमाने लेकर आई थी। बाद में वेसू में स्थित तमन्ना स्पा में उससे देहव्यापार करवाती थी। नाबालिग के इस बयान के आधार पर पुलिस ने मुस्कान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+