असली सिंघम: गुर्गों की गैंग को पकड़ने में इस जवान ने दांव पर लगा दी जान, 25KM तक फुल स्पीड में भागी पिकअप के बोनट पर लटका रहा

सूरत। गुजरात के सूरत शहर में लोक रक्षक दल के एक जवान की हिम्मत और बहादुरी के चर्चे होने लगे हैं। यहां लोक रक्षक गणेश चौधरी ने सड़क पर पिकअप के जरिए भागती गुर्गों की गैंग को पकड़ने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। करीब 25 किलोमीटर दूर तक गुर्गों की पिकअप फुल स्पीड में भागती रही और गणेश चौधरी उस पिकअप के बोनट पर लटके रहे। उन्हें गिराने के लिए पिकअप चला रहे ड्राइवर ने वैन का एक जगह तेजी से ब्रेक लगाए, जिससे गणेश चौधरी वहीं नीचे गिर गए। उधर, पिकअप में सवार गैंग फरार हो गई।

सड़क पर बदमाशों से जूझा 'असली सिंघम'

सड़क पर बदमाशों से जूझा 'असली सिंघम'

घायल गणेश चौधरी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने घटनाक्रम को बयां किया। पुलिस के अनुसार, उस पिकअप में शीकलीगर गैंग के गुर्गे सवार थे, जो अब तक कई लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। ​बीते रोज जब नवसारी पुलिस की ओर से त्योहार को लेकर सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा था, तो उन गुर्गों की पिकअप नजर आई। उस पिकअप में बैठे दो गुर्गों को पुलिस ने पहचान लिया। इसीलिए पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। लोक रक्षक दल के जवान गणेश चौधरी उस पिकअप के ऊपर बोनट पर कूद गए और रोकने की कोशिश की।

जोर से ब्रेक लगा दिए तो गिरे नीचे

जोर से ब्रेक लगा दिए तो गिरे नीचे

बजाए रुकने के पिकअप चला रहे गुर्गों ने पुलिस की नाकाबंदी देखकर स्पीड और तेज कर दी। मगर गणेश चौधरी ने पिकअप नहीं छोड़ी। उसी हालत में रोकने की कोशिश करते रहे। पिकअप पलसाना तक यानी की करीब 25 किमी तक भागी। वहां आगे जाकर बलेश्वर गांव के पास ड्राइवर ने जोर से ब्रेक लगा दिए तो गणेश चौधरी वहीं नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि, इस दौरान पुलिस की एक पीसीआर वैन इसका पीछा कर रही थी। गणेश चौधरी को जख्मी हालत में देखकर पुलिस की वैन रुकी और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

गैंग की खोज में जुटी पुलिस टीम

गैंग की खोज में जुटी पुलिस टीम

पुलिस ने बताया कि, उन्होंने महिंद्रा पिकअप नंबर gj5 वाई-वाई 1480 नंबर की गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी। नाकेबंदी के समय गणेश चौधरी के अलावा पुलिस कांस्टेबल किशन घोरिया भी तैनात थे। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गुर्गों की तलाश तेज कर दी है। वहीं, इलाके में गणेश चौधरी की हिम्मत को दाद दी जा रही है। उन्हें रियल सिंघम कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+