PM Modi का स्पेशल बर्थडे गिफ्ट! सूरत के कलाकार ने बनाई 7200 हीरे जड़ी खूबसूरत तस्वीर
PM Modi diamond photo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। 17 सितंबर को पीएम मोदी 73 साल के हो जाएंगे। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी की जन्मदिन मनाने के लिये हो रही तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इस बीच पीएम मोदी के एक फैन और आर्किटेक्ट द्वारा उनके लिए तैयार किया गया एक तोहफा खूब चर्चा में है।
पीएम का स्पेशल बर्थडे गिफ्ट
बता दें कि ये तोहफा एक तस्वीर है। ये कोई आम तस्वीर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की हीरे जड़ी हुए एक शानदार और नायाब तस्वीर है। आर्टिस्ट का कहना है कि ये तस्वीर वे पीएम मोदी के बर्थडे पर उन्हें गिफ्ट करना चाहते हैं।

महीनों में बनाई हीरे जड़ी तस्वीर
ये तस्वीर बनाने वाले सूरत के आर्किटेक्ट इंजीनियर विपुल जेपी हैं। विपुल को पीएम की ये खास तस्वीर बनाने में पूरे साढ़े तीन महीने का समय लगा है। साढ़े तीन महीने के बाद जाकर पीएम की ये तस्वीर तैयार हो सकी।
7200 हीरे जड़ी फोटो चर्चा में
7200 हीरों से पीएम की ये तस्वीर तैयार की गई है। हालांकि, तस्वीर में कितना खर्च आया है, ये बात अभी तक आर्किटेक्ट विपुल ने नहीं बताई है। लेकिन एक तो ये तस्वीर हीरों से बनी है और वो भी 7200 हीरों से, ऐसे में इसकी तस्वीर भी करोड़ों में ही आंकी जा रही है।
व्यापारी ने भेंट किया था सूट
इससे पहले भी सूरत के एक व्यापारी ने पीएम मोदी को एक सूट भेंट किया था, जिसमें नरेंद्र दामोदर दास लिखा हुआ था। 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने ये सूट पहना हुआ था। इसकी भी उस वक्त जोरों-शोरों से चर्चा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications