सूरत में एक साथ 11 हीरा श्रमिक कोरोना की चपेट में आए, वायरस ने तीन वृद्धों की जान ली

सूरत। गुजरात के सूरत में एक साथ 11 हीरा श्रमिक कोरोना की चपेट में आ गए। यहां गुरुवार को कतारगाम में दो और सेंट्रल जोन में एक समेत 3 बुजुर्गों की जान चली गई। बुजुर्गों ने उपचार दौरान न्यू सिविल अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 70 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। एक दिन के भीतर 59 लोग ठीक भी हुए।

Surat: 11 Diamond Workers test positive for coronavirus in one day

सूरत में 2380 हुए कोरोना के मामले
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, सूरत में कोरोना पॉजिटिव केसेस बढ़कर 2380 हो गए हैं। जिनमें से 1549 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सेंट्रल जोन खंडेरावपुरा क्षेत्र निवासी 67 वर्षीय वृद्धा को 8 जून को सुबह न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उनकी मौत हो गई। उन्हें कोरोना वायरस के अलावा डायबिटिज की भी बीमारी थी। कतारगाम जोन में अमरोली निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति को एक जून को न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी भी मौत हो गई।

नर्स और डॉक्टर पर भी आया कोरोना
यहां उधना जोन निवासी न्यू सिविल में कोविड-19 हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं, लिम्बायत जोन में एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर, एपीएमसी मार्केट के कमीशन एजेंट, पांडेसरा में मोबाइल विक्रेता समेत अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। बीते रोज यानी गुरुवार को 59 कोरोना मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी भी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+