गुजरात: दलित सैन्यकर्मी दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर हुई पत्थरबाजी, पुलिस सुरक्षा में हुई शादी
बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा जिले में एक सैन्यकर्मी दलित युवक के घोड़ी चढ़ने को लेकर बवाल हो गया। जानकारी के मुताबिक, घटना शरीफ्डा गांव की है। रविवार की सुबह 11 बजे आकाश कुमार कोइटिया (22) की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, बावजूद इसके दूसरे समुदाय की ओर से पत्थरबाजी की गई। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ बनासकांठा के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है।

दूल्हे के घोड़ी चढ़ने को लेकर मिली थी धमकी
आकाश सेना की मिलिट्री पुलिस विंग का हिस्सा हैं। वह बेंगलुरु से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे थे। आकाश की पोस्टिंग मेरठ में होनी थी। अपनी शादी के लिए वह छुट्टी पर घर आए थे। आकाश के बड़े भाई विजय कोइटिया का आरोप है कि ठाकुर कोली समुदाय के कुछ लोगों से उन्हें पहले भी धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि था कि अगर दूल्हा घोड़ी पर चढ़ा तो बारात को गांव से नहीं जाने देंगे।

सुरक्षा के बावजूद हुआ हमला
विजय ने बताया कि उन्होंने विवाह के लिए पुलिस ने लिखित में सुरक्षा की मांग की थी, जिसपर उन्हें 6-7 पुलिसकर्मी मुहैया कराए गए थे। ये पुलिसकर्मी विवाह समारोह स्थल पर ही तैनात थे। सुरक्षा के बीच उनका भाई आकाश घोड़ी पर चढ़ा और बारात निकली। गांव से निकलने के दौरान कुछ लोगों के एक समूह ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। आनन-फानन में दूल्हे को बचाकर पुलिस की वैन में ले जाया गया। हालांकि, इस दौरान पत्थरबाजी में उनकी रिश्तेदार दो महिलाएं और एक अन्य शख्स घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आकाश खुद सेना में हैं और जम्मू-कश्मीर में उनकी तैनाती है।

सुरक्षा के बीज संपन्न हुई शादी
दलित एक्टिविस्ट दलपत भाटिया ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की कई टीमों को गांव में भेजा गया। करीब 50-60 पुलिसकर्मियों को बारात में भेजा गया। सुरक्षा के बीच दूल्हा अपनी बारात के साथ दुल्हन के गांव पालनपुर तालुका के सुंधा पहुंचा। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच विवाह संपन्न हो गया है। उधर, दूल्हे के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है, जिसपर संज्ञान लेते हुए बनासकांठा पुलिस ने ठाकुर कोली समुदाय के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सेनजी कोली, शिवाजी कोली, दीपक कोली, तुषार कोली, भवन कोली, विनोद कोली, रामजी कोली, दीपक ईश्वर कोली, बाई कोली, मंजू कोली और जीतू कोली के रूप में की गई है।

पहले भी सामने आते रहे हैं ऐसे मामले
बता दें, गुजरात में ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। पिछले साल 12 मई को अरावली जिले की मोदासा तहसील के खाम्बीसार गांव में दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जयेश राठौड़ की शादी थी। बारात के लिए घोड़ी का इंतजाम किया गया था। दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने को लेकर उच्च जाति के लोगों ने बारात पर पथराव किया था। इस दौरान दूल्हे के घोड़ी को भी काफी चोट लगी थी और वह घायल हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घोड़ी की मौत के बाद पुलिस ने उच्च जाति के 43 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 (उपद्रव के दौरान पशु की मौत) के तहत केस दर्ज किया था।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications