पिता की नशे की आदत से परेशान बेटे ने उसे पत्थर से कुचलकर मार डाला

Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ जिले के एक गांव में पुत्र ने पिता की पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुत्र अपने पिता की नशे की आदत से परेशान था, इसलिए आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। बीती रात भी दोनों में कलह हुई तो पुत्र ने एक बड़ा सा पत्थर ले पिता के ऊपर फेंका।

Son killed father by pelton in gujarat due to smoking-habit

मामला पलासवा गांव का है, जहां 52 वर्षीय माधाभाई (मंगाभाई) महिडा देर रात को घर की तरफ जा रहे थे। तभी गांव के रामापीर मंदिर के पास उनका पुत्र भरत मिल गया था। दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। गुस्साए भरत ने पत्थर से माधाभाई को जख्मी कर दिया और वहीं पड़ा छोड़कर चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस-108 उसे अस्पताल लेकर गई। हालांकि, इलाज मिलने से पहले ही जान चली गई।

जिसके बाद पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, भरत की मां ने पुत्र के खिलाफ अपने पति की हत्या करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस भरत को खोज रही है। भरत की मां का नाम मंजुबेन बताया जा रहा है। मंजुबेन ने यह तो कुबूला है कि पति को नशे की आदत थी, मगर वह पुत्र से बहुत खफा है कि क्योंकि उसका सुहाग ही उजाड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+