राखी बंधवाकर 2 सगे भाइयों ने की बहन की हत्या, सन्न रह जाएंगे वारदात की कहानी जानकर
अहमदाबाद। यहां रामोल इलाके में दो सगे भाइयों ने अपनी बहन की हत्या कर दी। सरिता रेसीडेन्सी से उसकी लाश बरामद की गई। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, पहले भाइयों ने बहन से राखी बंधवाई थी। उसके बाद उसे मार डाला। फिर वहां से सोने व चांदी के गहनों की चोरी कर फरार हो गए।

भाई ही निकले बहन के कातिल
दोनों हत्यारोपी भाई अब रामोल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। उनकी पहचान साजिद शेख व राजू शेख के तौर पर हुई है। वहीं, मृतका का नाम मीरा था। बताया जा रहा है कि, सरिता रेसीडेन्सी में रहने वाली मीरा ने राकेश नेपाली नामक शख्स के साथ विवाह किया था। हालांकि, उसकी हार्ट अटैक से मौत होने के बाद मीरा ने रामस्वरुप नामक पुजारी को पति बना लिया।

यह वजह थी भाइयों के खफा होने की
बाद में मीरा के देहव्यापार से जुड़े होने की बात सामने आई, जिसके चलते 31 जुलाई के दिन मीरा का रामस्वरुप के साथ झगड़ा हुआ और दोनों का तलाक हो गया। उधर, मीरा के दोनों भाई भी गुस्सा हो गए। उन्हें यह डर भी परेशान करने लगा कि तलाक के बाद बहन फिर से जिस्मफरोशी में चली जाएगी। ऐसे में इन भाइयों ने उसे मार डालने की योजना बनाई।

ऐसे रची हत्या की साजिश
इन भाइयों ने आपस में तय किया कि, हम बहन को मारेंगे और हत्या का दोष उसके पति रामस्वरुप पर मढ़ देंगे कि तलाक के चलते पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसमें रामस्वरूप ने मीरा को मार डाला। इसी साजिश के तहत दोनों भाई रक्षाबंधन के दूसरे दिन बहन को फोन करके बोले कि हम रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने के लिए नहीं आ सके, इसलिए कल आएंगे।

छुरा लेकर बहन के घर आए
उसके बाद दोनों भाई छुरा लेकर बहन के पास राखी बंधवाने गए। वहां मीरा ने दोनों भाइयों को राखी बांधी और उसके बाद दोनों भाइयों को चाय पिलाई। बाद में वह दूसरे रूम में किसी काम से चली गई थी। उसी समय मौका पाकर दोनों भाई उस रूम में घूस गए। वहां पहले साजिद ने मीरा पर पीछे से चाकू से वार कर पलंग पर गिरा दिया। फिर मीरा आवाज न करे, इसलिए राजू ने उसका मुंह दबा दिया और चाकू से चार से पांच वार कर दिए।

हत्या के बाद लूटे सोने-चांदी के गहने
मीरा तड़पने लगी। कुछ ही देर में उसकी वहीं मौत हो गई। उसके बाद दोनों हत्यारे इस वारदात को लूट का चोला पहनाने के लिए उसके घर से सोने-चांदी के गहने समेत 6.14 लाख लूटकर भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications