सावन के पहले ही दिन प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां- VIDEO

गिर सोमनाथ। गुजरात के सौराष्ट्र में आज से सावन मास की शुरूआत हो गई। यहां इसके पहले ही दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर (प्रथम ज्योतिर्लिंग) में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ये श्रद्धालु इस कदर बेकाबू हो गए कि सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए। ऐसे में पुलिस ने लाठियां मारीं। जिसके चलते मंदिर परिसर में ही भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Recommended Video

    सावन के पहले ही दिन प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां
    प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर आज खुला

    प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर आज खुला

    संवाददाता ने बताया कि, हिन्दी पंचांग के श्रावण मास का महीना सौराष्ट्र में 15 दिन बाद शुरू होता है। देश के अन्य स्थानों पर पूर्णिमा से पूर्णिमा तक हिन्दी महीनों की गिनती की जाती है, लेकिन सौराष्ट्र में अमावस्या से अमावस्या तक गिनती होती है। ऐसे में आज यानी मंगलवार से सौराष्ट्र में श्रावण महीने की शुरुआत हुई है। सोमनाथ मंदिर को देखते हुए प्रशासन ने यूं तो श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैयारियां कर रखी थीं, फिर भी स्थिति बिगड़ गई।

    लाइनों में सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई

    लाइनों में सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई

    इस मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी थी। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में काफी लोग ऐसे थे जो बिना मास्क पहने नजर आए। वहीं, बहुत से श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग भी फॉलो नहीं कर रहे थे। पुलिस ने लाइनें लगवाई थीं, फिर भी इन लंबी-लंबी लाइनों में सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई। जबकि, इससे एक दिन पहले सोमवार को ही प्रशासन ने मंदिरों के लिए अलग से गाइडलाइन जारी कर दी थी।

    इन नियमों को मानना पड़ेगा आपको

    इन नियमों को मानना पड़ेगा आपको

    मंदिर ट्रस्ट को स्पष्ट रूप से सूचित किया गया था कि श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह तक प्रवेश नहीं होगा और उन्हें 3-4 फीट दूर से ही भगवान के दर्शन करने होंगे। मंदिर परिसर में कोरोना-गाइडलाइंस के नियमों के अनुसार ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही 65 साल से अधिक व 10 साल से कम उम्र को बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।

    इन मंदिरों को बंद ही रखा जाएगा

    इन मंदिरों को बंद ही रखा जाएगा

    सौराष्ट्र में डाकोर, कुबेरभंडारी जैसे प्राचीन मंदिर बंद ही रखे गए हैं। वहीं, सोमनाथ मंदिर खोले जाने के संदर्भ में शनिवार, रविवार और सोमवार के दिन मंदिर सुबह 6:30 के बदले 6 बजे खोलना और शाम 7.30 की बजाए 9:15 तक खुला रखना तय किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+