रशियन महिला ने मसाज पार्लर चलाने वाले को प्रेमजाल में फंसाकर बन गई उसके बच्चे की मां, पत्नी ने लगाया आरोप

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भारतीय नागरिकता पाने के लिए रशियन महिला ने मसाज पार्लर चलाने वाले युवक को प्रेमजाल में फंसा लिया। मसाज पार्लर चलाने वाले परेश पटेल के साथ रशियन महिला ने पहले प्रेम संबंध बनाया फिर गर्भवती होने पर पत्नी से तलाक का दबाव बना रही है। पत्नी ने थाने में प्रताड़ना व मरापीट की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद से परेश अपनी रशियन महिला मित्र के साथ फरार है।

प्रेम जाल में फंसाया

प्रेम जाल में फंसाया

दैनिक जागरण के मुताबिक वडोदरा जेपी रोड पुलिस थाने में जिज्ञाबेन की तरफ से शिकायत में बताया है कि उनका पति शहर में कई कई स्पा व मसाज पार्लर चलाता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका पति परेश का रशियन युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। साल 2015 में रशियन महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके पिता के नाम के रूप में परेश का उल्लेख किया गया था।

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

इस बात को लेकर जब परेश और जिज्ञा के बीच झगड़ा हुआ तो परेश ने बताया कि रशियन महिला भारत का स्थाई वीजा लेना चाहती है। इसलिए उसके नाम का उल्लेख करा दिया। लेकिन जब बाद में बच्चे का डीएनएम टेस्ट कराया गया तो इस बात की पुष्टि हो गई उसका पिता परेश पटेल ही है। रशियन युवती ने भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए उसके पति को प्रेमजाल में फंसाया है, जिज्ञा का यह भी आरोप है।

रशियन महिला के बच्चे का बना पिता

रशियन महिला के बच्चे का बना पिता

बीते दिनों परेश व रशियन युवती ने पत्‍नी से विवाद होने के बाद उसकी पिटाई की। जिसके चलते उसे सिर में 20 टांके भी आये थे। जिज्ञा ने अपनी शिकायत में बताया कि परेश अपनी प्रेमिका के साथ अकोटा क्‍लासिक अपार्टमेंट में रहता है तथा वडोदरा के गौत्री रोड व अन्‍य इलाकों में उसके कई स्‍पा व मसाज पार्लर हैं।

प्रेमिका के साथ हुआ फरार

प्रेमिका के साथ हुआ फरार

पुलिस जब जांच के लिए परेश के फ्लैट पर पहुंची उससे पहले ही परेश अपनी रशियन महिला मित्र के साथ फरार हो गया। पुलिस रशियन युवती के भारत आने व इतने साल से रहने के मामले की भी जांच कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+