गुजरात सरकार का दावा- 1 माह में कोरोना से 3578 लोग मरे, लेकिन 3416 मौतें अहमदाबाद के 1 ही अस्पताल में दर्ज

अहमदाबाद। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के कई राज्यों में हजारों लोगों की जान चली गई। लाखों लोग वायरस की चपेट में आए। हालांकि, राज्य सरकारें कोरोना से मरने वालों के सही आंकड़े जारी करने से बचती रहीं। भाजपा शासित प्रदेश गुजरात की बात की जाए तो यहां अहमदाबाद-सूरत जैसे जिलों में श्मशान-कब्रिस्तानों पर शवों के ढेर लगे रहे। जिसकी खबरें, देश-दुनिया में सचित्र खूब पढ़ी गईं। इसके बावजूद कोविड अपडेट्स में सरकार ने मौत के आंकड़े छुपाने की कोशिश की। मगर, यहां के एक बड़े अस्पताल से ही आंकड़ों की हेराफेरी की पोल खुल गई।

Reality check: COVID-19 deaths in Gujarat far exceed government figures

अहमदाबाद का सिविल अस्पताल एशिया का सबसे बड़ा कोविड हॉस्पिटल माना जाता है, 1200 बेड वाले इस अस्पताल में रोजाना इतनी मौतें हुईं कि इसका आंकड़ा पूरे गुजरात में होने वाली मौतों (सरकारी आंकड़ों के हिसाब) से भी ज्यादा था। उदाहरण के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल में 10 से 21 अप्रैल तक हुईं मौतों का आंकड़ा सरकार के राज्यव्यापी मौतों के आंकड़े की तुलना में ज्यादा रहा। उपरोक्त 12 दिनों के दरम्यान केवल अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में 1450 मौतें रिकॉर्ड हुईं, जबकि राज्य सरकार के आंकड़ों में पूरे राज्य में 1043 मौतें ही हुईं।

इसी प्रकार 10 अप्रैल से 9 मई तक यानी कि 30 दिनों की अवधि के दौरान सिविल अस्पताल में कोरोना से 3416 मौतें दर्ज की गईं, वहीं सरकार ने पूरे राज्य में ही संख्या 3578 बताई। जिसमें अहमदाबाद में सरकार ने महज 698 मौतें दिखाईं। जबकि, अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के अलावा भी बहुत सारे कोविड अस्पताल व कोविड केयर सेंटर्स संचालित हैं।

Reality check: COVID-19 deaths in Gujarat far exceed government figures

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की पोल कोविड प्रोटोकॉल से होने वाले अंतिम संस्कारों की संख्या ने भी खोली। मसलन, सूरत और अहमदाबाद जिलों में श्मशान घाटों व कब्रिस्तानों में अप्रैल महीने के दौरान आए रोज सैकड़ों शवों की अंत्येष्टि हो रही थी, लेकिन सरकारी कोविड बुलेटिन पूरे राज्य में ही 100 के आसपास मौतें बता रहा था।

Reality check: COVID-19 deaths in Gujarat far exceed government figures

राज्य सरकार के कोविड बुलेटिन में मरने वालों के आंकड़ों पर विपक्षी दल कांग्रेस सवाल उठाता रहा है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने तो यहां तक दावा किया कि, राज्य में कोरोना से 2 लाख लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, गुजरात सरकार अब तक 10 हजार मौतें भी नहीं मान रही।

Reality check: COVID-19 deaths in Gujarat far exceed government figures
Reality check: COVID-19 deaths in Gujarat far exceed government figures

सरकार की ओर से बताया गया है कि, बीते रोज यानी कि सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 778 नए रोगी मिले और महज 11 मरीजों की ही मौत हुई। इसके अलावा अब तक कुल 9,944 लोगों की मौत हो चुकी है। यह स्पष्ठ है कि, राज्य सरकार का 9,944 मौतें ही बताने का आंकड़ा कांग्रेस के दावे से एकदम उलट है।

Reality check: COVID-19 deaths in Gujarat far exceed government figures
Reality check: COVID-19 deaths in Gujarat far exceed government figures

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+