राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात से अब तक मिला 100 करोड़ रुपए चंदा, 18445 गांवों में जुटाएंगे 'धन'
ram temple donation drive , अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देशभर से चंदा जुटाया जा रहा है। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति के मार्गदर्शन में आयोजित निधि संग्रह अभियान के तहत कई टीमें गुजरात राज्य के लोगों से रकम जुटा रही हैं। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि, मकर संक्राति से अब तक गुजरात से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा चंदा मिल चुका है। अब चंदा-अभियान का दूसरा चरण शुरू किया गया है, जिसमें 184,45 गांवों में संपर्क का लक्ष्य रखा गया है। एक पदाधिकारी बोले कि, "शुक्रवार से आगामी 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा तक चलने वाले दूसरे चरण में गुजरात के सभी गांवों में पहुंचा जाएगा।" उन्होंने कहा कि, मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति के मार्गदर्शन में आयोजित निधि संग्रह अभियान के दूसरे चरण में विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विचार संस्थाओं के कार्यकर्ता अब घर-घर संपर्क कर प्रत्येक हिन्दू को राम मंदिर निर्माण कार्य में जोड़ेंगे।"

Recommended Video
2 दिन में ही आ गए थे 100 करोड़
बता दिया जाए कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में 15 जनवरी से चंदा लेना शुरू किया है। इस अभियान को राम मंदिर निधि संकल्प संग्रह अभियान नाम दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की थी। रामनाथ कोविंद ने चेक के जरिए 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया था। इस अभियान के पहले 2 दिन में ही देशभर से 100 करोड़ रुपए दान मिला।

कैसे और किसे दिया जाता है चंदा?
लोग नगद और चेक के अलावा UPI, NEFT, RTGS, IMPS से भी चंदा दे सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक, 10,100, 1000 या 2 हजार के उूपर का चंदा कोई भी दे सकता है। आप चाहें तो ट्रस्ट के अकाउंट में सीधे UPI, NEFT, RTGS, IMPS कर सकते हैं। ट्रस्ट ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट की डीटेल भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications