गुजरात में चल रहा 'राम रसोड़ा', पूड़ी-सब्जी से भरी 25 गाड़ी कराती हैं 6 हजार लोगों को भोजन

अहमदाबाद। गुजरात में गुजरात राजस्थान मैत्री संघ एवं सोला रणुजा ट्रस्ट के माध्यम से भूखों को भोजन कराने के लिए राम रसोड़ा चलाया जा रहा है। इसके जरिए, लॉकडाउन के बीते 28 दिनों में वे डेढ़ लाख जरूरतमंदों पौष्टिक भोजन प्रदान कर चुके हैं। पूड़ी-सब्जी और पौष्टिक वेजिटेबल युक्त मसालेदार वघारेली खिचड़ी से भरी गाड़ियां सुबह-शाम रवाना होती हैं और फिर खूब खाना वितरित किया जाता है।

सुबह 25 तो शाम को खाने की 30 गाड़ियां

सुबह 25 तो शाम को खाने की 30 गाड़ियां

संघ के अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि, पहले सोला रणुजा मंदिर में और अब भाजपा नेता हितेषभाई बारोट के सहयोग से सिंधु भवन रोड पर उनके मोरली फार्म पर राम रसोड़ा प्रारंभ किया गया है। इसके तहत हर रोज औसत 25 वाहन सवेरे व 30 वाहन शाम को भोजन लेने के लिए आते हैं। भोजन में इस्तेमाल की गई सामग्री उत्तम क्वालिटी की होती है। जिसे हिंदू धर्म में शुद्ध सात्विक भोजन कहते हैं, वही यहां तैयार करवाया जाता है। उसके बाद पूर्ण सावधानी के साथ बंटवाने का काम किया जाता है।

पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जाता है

पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जाता है

नरेन्द्रसिंह आगे बोले कि, सभी काम करने वालों का सैनिटाइजेशन करके उन्हें हैंड ग्लव्ज, सिर पर टोपी, चेहरे पर मास्क लगवाए जा रहे हैं। समय-समय पर चिकित्सकों से जांच करवाने के अलावा संपूर्ण परिसर को साफ-सुथरा रखने का कार्य होता है।

रोज 6 हजार लोगों तक पहुंचाते हैं भोजन

रोज 6 हजार लोगों तक पहुंचाते हैं भोजन

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवी संगठनों, विधायकों, पार्षदों के जरिए आने वाले कार्यकर्ताओं की मांग पर एवं उनकी मदद से श्रमिक वर्ग और रोज लाकर खाने वाले लगभग 6 हजार जरूरतमंदों के लिए रोज भोजन पहुंचाया जा रहा है। सेवाभावी संस्थाओं के सदस्यों को भी उनकी मांग के अनुसार भरपूर भोजन उपलब्ध करवाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+