Gujarat Election 2022: DGP और मुख्य सचिव नहीं दाखिल कर पाए अहम रिपोर्ट, चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा
gujarat assembly election 2022 news: गुजरात चुनाव से पहले अधिकारियों के स्थानांतरण पर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने में विफल रहने पर चुनाव आयोग (eci) ने आज गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी से स्पष्टीकरण मांगा। चुनाव आयोग की ओर से पूछा गया कि, उसे विधानसभा चुनावों के संचालन से सीधे जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट क्यों नहीं मिली है? आयोग ने कहा कि, राज्य में चुनाव आयोजित होने वाले हैं, लेकिन अभी अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी को 1 अगस्त, 2022 को पत्र लिखकर सभी अधिकारियों की तबादला पोस्टिंग पत्र में निर्धारित शर्तों के तहत करने का निर्देश दिया था और 30 सितंबर तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी थी। निर्देश के बावजूद मुख्य सचिव गुजरात और डीजीपी को नियत तारीख तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली। 19 अक्टूबर तक अनुपालन रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने की मांग करते हुए फिर से एक आदेश जारी किया गया था।
1 अगस्त को भेजे गए चुनाव आयोग (eci) के पत्र में कहा गया कि चुनाव से सीधे जुड़े किसी भी अधिकारी को अपने वर्तमान राजस्व जिले में पदस्थापन की अनुमति नहीं दी जा सकती है, यदि वे अपने गृह जिले में तैनात हैं और पिछले तीन वर्षों में उस जिले में तीन साल पूरे कर चुके हैं।' बता दें कि, गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी, 2023 को समाप्त होगा, और चुनाव प्राधिकरण किसी भी सदन के पांच साल के कार्यकाल की समाप्ति के छह महीने के भीतर कभी भी चुनाव करा सकता है।
इससे पहले, चुनाव आयोग की टीम ने मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ), गुजरात पी भारती के साथ 17 और 18 सितंबर को जिला चुनाव अधिकारियों, जिला पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्त के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक की थी।












Click it and Unblock the Notifications