Railway bridge collapse: गुजरात में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज ढहा, 3 श्रमिक फंसे, रेस्क्यू जारी
गुजरात के आणंद में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत एक निर्माणाधीन ब्रिज ढह गया। मंगलवार को हुई इस घटना के दौरान कई श्रमिक फंस गए। घटना स्थल पर आणंद पुलिस, अग्निशमन विभाग के अधिकारी समेत रेक्यू टीम पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हादसा गुजरात के आणंद जिले में हुआ। जहां बुलेट ट्रेन परियोजना का एक निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया। हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू के ताजा अपडेट के मुताबिक अब तक एक श्रमिक को बाहर निकाला गया है।

हादसे को लेकर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक बयान जारी किया। जिसमें बताया गया कि आणंद में बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर कंक्रीट के ब्लॉक गिर गए। आणंद पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हमारी टीम पर रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है। राहत-बचाव कार्य जारी है।
2 श्रमिक फंसे, 1 का रेस्क्यू
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा, "आज शाम माही नदी पर, बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर तीन मजदूर कंक्रीट ब्लॉकों के बीच फंस गए। क्रेन और उत्खननकर्ताओं का उपयोग करके बचाव अभियान जारी है। एक मजदूर को बचा लिया गया है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications