PM मोदी अब 2 दिनों तक गुजरात में रहेंगे, कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जानिए तारीखें
अहमदाबाद। इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर गुजरात आने वाले हैं। इस बार वह 2 दिनों तक यहां रुकेंगे। पीएमओ की ओर से बताया गया कि, प्रधानमंत्री मोदी 27 और 28 अगस्त को गुजरात का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री 27 अगस्त को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में खादी उत्सव को संबोधित करेंगे। उसके बाद 28 अगस्त को मोदी भुज में स्मृति वन का उद्घाटन करेंगे। इस प्रकार वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व उद्घाटन करेंगे।

Recommended Video
Nitin Gadkari होंगे BJP से जल्द बाहर ? | PM Modi | BJP Parliamentary Board | वनइंडिया हिंदी*Politics
प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को, भारत में सुजुकी के 40 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications