PM मोदी का भावनगर में रोड़ शो, बोले- मैं खाली हाथ नहीं आया, आपसे जो वादा किया उसे पूरा करने आया हूं

PM मोदी का गुजरात दौरा, जानिए क्‍या किए ऐलान

सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की यात्रा पर गुजरात में हैं। सूरत के बाद आज दोपहर करीब 2 बजे वह भावनगर पहुंचें। यहां उनका महिला कॉलेज से रूपाणी इलाके तक डेढ़ किलोमीटर का रोड शो हुआ। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लाखों की संख्या में लोग जुटे। इस दौरान प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

आपका आशीर्वाद लेने आया हूं: मोदी

आपका आशीर्वाद लेने आया हूं: मोदी

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा- 'मैं फिर से यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। आपको याद होगा कि कुछ साल पहले मैने भावनगर में कुछ परियोजनाएं शुरू करने का आपसे वादा किया था। तब कुछ लोगों ने कहा था कि चुनाव का वक्त है। इसलिए ऐलान कर दिया। लेकिन, हम चुनावी वादे नहीं करते। आज मैं आपसे यही कहने आया हूं कि आपसे जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया है। मैं यहां खाली हाथ नहीं आया हूं। मैं उन्हीं परियोजनाओं की शुरूआत करने आया हूं।'

'दुनिया का सबसे पुराना पोर्ट लोथल भावनगर में'

भावनगर के लोगों की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 'हमारे प्रयासों से भावनगर में सिर्फ ट्रैवल्स ही नहीं, बल्कि टूरिज्म को भी बढ़ावा मिला है। लोथल बंदरगाह में दुनिया का सबसे बड़ा मेरिटाइम म्यूजियम बनाया जा रहा है। क्योंकि, दुनिया का सबसे पुराना पोर्ट लोथल हमारे भावनगर में हैं।'

'दुनिया की सबसे उूंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'

मोदी ने कहा कि, दुनिया की सबसे उूंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तरह ही मेरिटाइम म्यूजियम भी गुजरात का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे भावनगर के टूरिज्म को तेज गति मिलेगी, जिसका फायदा भावनगर के लोगों को मिलेगा। रोजगार के अवसर पैदा होने से यहां के छोटे-छोटे व्यापारियों को भी फायदा होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+