गर्भवती महिला 7 महीने की बेटी को लेकर कुएं में कूदी, तीनों की मौत, शक करते हुए पीटता था पति

जामनगर। गुजरात में जामनगर जिले के एक गांव में एक महिला समेत 3 जनों की मौत मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, यहां 10 दिन पहले एक गर्भवती महिला अपनी सात महीने की बच्ची के साथ कुएं में कूद गई थी। जिससे महिला, 7 माह की बच्ची समेत गर्भ में पल रही संतान की जान चली गई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए पाया कि, महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर कुएं में छलांग लगाई थी। उसका शंकाशील पति उसे मारता-पीटता था।

pregnant woman jumped into the well, when Harassed By her Husband

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, हमारी टीम ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि, जिले के एक गांव में गर्भवती महिला ने सात महीने की पुत्री के साथ करीब 10 दिन पहले एक कुएं में छलांग लगा दी थी। डूबने के कारण महिला, बच्ची और गर्भ में पल रहे शिशु तीनों की मौत हो गई। इस बारे में 28 दिसंबर को जांच-पड़ताल शुरू की गई थी। उस रोज पुलिस को पति ने ही सूचना दी थी। पति की सूचना पर जिले के एक थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू की।

pregnant woman jumped into the well, when Harassed By her Husband

मृतका के पिता को मध्य प्रदेश से बुलवाया गया। उसने कहा कि, पुत्री गर्भवती थी। दामाद उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए गर्भ में पल रहे शिशु को अन्य व्यक्ति की संतान बताकर प्रताडि़त करता था। मृतका के पिता के इस बयान के आधार पर ही पुलिस टीम ने अब आरोपी को जा पकड़ा। पूछताछ में आरोप सही साबित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+