अस्पताल नहीं पहुंच सके तो एंबुलेंस स्टाफ ने हाईवे पर ही कराया प्रसव, ​महिला को हुईं जुड़वां बच्ची

Gujarat News, पोरबंदर। गुजरात में 108 एंबुलेंस दस्ता एक प्रेग्नेंट महिला को अस्पताल ले जा रहा था, हालांकि रास्ते में ही उसे तेज दर्द होने लगा। ऐसे में अस्पताल पहुंचना दूर था तो स्टाफ ने इमरजेंसी में हाईवे पर ही प्रसव कराया। जहां महिला को जुड़वां बच्चियां हुईं। पोरबंदर में यह अपनी तरह का पहला मामला सामने आया है।

Porbandar: 108 staff helps deliver twins in ambulance

जानकारी के अनुसार, राणावाव के खंभाला नेश में रहने वाली मधुबेन कानाभाई कोडियातर नाम की महिला को सुबह 4 बजे प्रसूति की पीड़ा शुरु हुई। परिवार द्वारा 108 एंबुलेंस बुलाई गई। जिसके बाद ईएमटी विशाल भलोडिया और पायलट राणाभाई गरचर वैन के साथ महिला के घर पहुंचे। महिला को रुपाली बा लेडी हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। हालांकि, राणावाव हाईवे पर मधुबेन की पीड़ा बढ़ जाने की वजह से समय पर अस्पताल तक पहुंचना असंभव हो गया। ऐसे में तुरंत ही उसकी प्रसव करवाना अनिवार्य हो गया था।

Porbandar: 108 staff helps deliver twins in ambulance

जिसके चलते ईएमटी और पायलट द्वारा एंबुलेंस वैन रास्ते में ही रोक दी गई और मधुबेन की प्रसव-प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाया। जहां मधुबेन को फूल जैसी दो प्यारी बच्चियां हुईं। इसके बाद ही माता और उन दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मां और नवजात बच्चियों की हालात स्थिर है। वहीं, एंबुलेंस ​कर्मियों के इस तरह मदद किए जाने की राज्यभर में चर्चा हो रही है। लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+