विधवा को चाकू घोंपकर भागा मच्छर नामक हत्यारा नवसारी में चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 और धरे, 3 फरार

सूरत। गुजरात में सूरत के सहारा दरवाजा के पास विधवा महिला की हत्या कर भागे तीन शख्स पुलिस ने धर दबोचे। नवसारी लाेकल क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। वे तीनों वारदात को अंजाम देने के बाद नवसारी भाग गए थे। उनमें मुख्य आरोपी तरुण उर्फ "मच्छर" था। "मच्छर" के अलावा योगेश और उमेश को भी साेमवार को नवसारी लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर सूरत रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया है। हालांकि, अन्य तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।

Police caught three Accused, those killed a Widow Woman in surat

बता दिया जाए कि, मुख्य आरोपी तरुण उर्फ मच्छर समेत इस वारदात में कुल छह आरोपी हैं। उन्होंने एक विधवा महिला को चाकू घोंपकर मारा था। उसका खून खड़ंजे पर फैल गया था। वे उसे संकरी गली में फेंककर फरार हो गए थे। महिला के बेटे ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।

यह वारदात रविवार को तब सामने आई, जब महिला उसके बेटे को घर पर नहीं मिली। बेटा उसे खोजने निकला था। तभी पास की एक संकरी गली में उसकी लाश मिली। वो खून से लथपथ थी। गली में उसका खून बिखरा हुआ था। उसे देखकर बेटे की चीखें निकल गईं। कुछ समय बाद वहां पुलिस आ पहुंची। पुलिस ने कहा कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी की पहचान मच्छर उर्फ तरूण नाम के शख्स के तौर पर हुई।

Police caught three Accused, those killed a Widow Woman in surat

पुलिस ने बताया कि, सहारा दरवाजा के पास बन रहे क्वीन टावर के पीछे रणछोड़ कुकण (54) विधवा मां गौरीबेन के साथ रहता था। कुकण दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसकी मां गौरीबेन का कुछ दिनों पहले मोहल्ले में रहने वाले मच्छर से झगड़ा हुआ था। बीते रविवार की शाम को गौरीबेन मच्छर को समझाने-बुझाने गई थी। जहां मच्छर ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से गौरीबेन को बुरी तरह जख्मी कर डाला गया। इस तरह उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फिर वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उनकी पहचान मच्छर उर्फ तरूण, उसके दोस्तों योगेश, दलू, चिम्पाजी, नरेश, उमेश के रूप में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+