'भारत की स्पेस इंडस्ट्री में क्रांति लाने की क्षमता', PM मोदी ने IN-SPACe हेडक्वार्टर का किया उद्घाटन
अहमदाबाद, 10 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रदेश की जनता को कई सौगात दी। पीएम मोदी सबसे पहले नवसारी पहुंचे, जहां उन्होंने एएम नाइक हेल्थ केयर कॉम्प्लेक्स और निराली मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। वहीं इसके बाद अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के मुख्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही IN-SPACe के हेडक्वार्टर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि IN-SPACe भारत के युवाओं को अपना टेलेंट दिखाने का मौका देगा। चाहे वो सरकार में काम कर रहे हों या प्राइवेट सेक्टर में, IN-SPACe सभी के लिए बेहतरीन अवसर बनाएगा। IN-SPACe में भारत की स्पेस इंडस्ट्री में क्रांति लाने की क्षमता है।

Recommended Video
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बड़े विचार ही तो विजेता बनाते हैं। स्पेस सेक्टर में सुधार करके, उसे सारी बंदिशों से आजाद करके, IN-SPACe के माध्यम से प्राइवेट इंडस्ट्री को भी सपोर्ट करके देश आज विजेता बनाने का अभियान शुरू कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कोई साइंटिस्ट है या किसान-मजदूर है, विज्ञान की तकनीकियों को समझता है या नहीं समझता है, इन सबसे ऊपर हमारा स्पेस मिशन देश के जन-गण के मन का मिशन बन जाता है। मिशन चंद्रयान के दौरान हमने भारत की इस भावनात्मक एकजुटता को देखा था।
पीएम मोदी ने भविष्य की बात करते हुए कहा कि 21वीं सदी में स्पेस-टेक एक बड़े क्रांति का आधार बनने वाला है। स्पेस-टेक अब केवल दूर स्पेस की नहीं, बल्कि हमारे पर्सनल स्पेस की टेक्नालजी बनने जा रही है। हमारे देश में अनंत संभावनाएं हैं, लेकिन अनंत संभावनाएं कभी भी सीमित प्रयासों से साकार नहीं हो सकतीं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि स्पेस सेक्टर में सुधारों का ये सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications