Gujarat:'अर्बन नक्सली अपना रूप बदलकर यहां घुसने की कोशिश कर रहे हैं', गुजरात में बोले पीएम मोदी

Gujarat:'अर्बन नक्सली अपना रूप बदलकर यहां घुसने की कोशिश कर रहे हैं', गुजरात में बोले पीएम मोदी

Narendra modi gujarat visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरूच में 9 हजार 460 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। इसके अलावा जामनगर में भी 1460 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज यहां 8 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। आप सभी को पानी, बिजली, कनेक्टिविटी से जुड़े इन परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई। आज वाल्मीकि समाज के लिए विशेष कम्युनिटी हॉल का भी लोकार्पण हुआ है इससे हमारे भाई-बहनों को बहुत मदद मिलेगी।

PM Narendra Modi Gujarat Visit: Projects worth 9 thousand 460 crores in Bharuch, addressing a public meeting also

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav Passes Away: PM Narendra Modi ने नेताजी को किया याद | वनइंडिया हिंदी *Politics

    सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर इशारों-इशारों में हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, "शहरी नक्सली (Urban Naxals ) नए रूप के साथ राज्य में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपनी वेशभूषा बदल ली है। वे हमारे निर्दोष और ऊर्जावान युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।"

    पीएम मोदी ने आगे कहा, " हम उन्हें अपनी युवा पीढ़ी को नष्ट नहीं करने देंगे। यह देश को नष्ट कर रहे हैं। वे विदेशी शक्तियों के एजेंट हैं। गुजरात उनके खिलाफ अपना सिर नहीं झुकाएगा, गुजरात उन्हें नष्ट कर देगा।'

    इससे पहले मोदी ने भरूच में कहा, "जब भी हम भारत के इतिहास को पढ़ते हैं और भविष्य की बात करते हैं, तो भरूच की चर्चा हमेशा गर्व के साथ होती है। इस धरती ने ऐसी अनेकों संतानों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपने काम से देश का गौरव बढ़ाया है। आज पहला बल्क ड्रग पार्क गुजरात को मिला है, और वो भी मेरे भरूच को मिला है। यहां पर केमिकल सेक्टर से जुड़े अनेक प्लांट का भी लोकार्पण किया गया है।"

    मोदी बोले, "अब भरूच, बड़ौदा या सूरत के एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रह सकता, अब भरूच का अपना एयरपोर्ट होना चाहिए, इसलिए अंकलेश्वर में नया एयरपोर्ट बनाने का आज शिलान्यास हो रहा है।"
    सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं के मुताबिक, अब प्रधानमंत्री मोदी शाम को 5.30 बजे जामनगर में 1460 करोड़ रुपए से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं सिंचाई, विद्युत, जलापूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+