कैसा था जलमग्न द्वारका नगरी का दृश्य? पीएम मोदी की समुद्र में डुबकी का Video आया सामने, ध्यान करते आए नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने देश के सबसे बड़े केबल बेस्ड ब्रिज, 'सुदर्शन सेतू' का उद्घाटन किया। यह पुल ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका को जोड़ता है और इसकी लम्बाई लगभग 2.32 किमी है।
सुदर्शन ब्रिज के उदघाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 25 फरवरी को गुजरात के द्वारका में गहरे पानी में उतरकर द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसे "दिव्य अनुभव" बताते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि वह "आध्यात्मिक भव्यता के एक प्राचीन युग से जुड़ा हुआ" महसूस कर रहे हैं।

पीएम मोदी के द्वारका में गहरे पानी के अंदर की तसवीरें सामने आने के बाद अब उनके जलमग्न द्वारका नगरी जाने की वीडियो सामने आया है। मोटर बोट पर मोरपंख के साथ बैठे पीएम मोदी गहरे पानी में जाते हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री गहरे पानी के अंदर जहां द्वारिका नगरी स्थित मानी जाती है, हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi went underwater, in the deep sea, and prayed at the site where the submerged city of Dwarka is. pic.twitter.com/J7IO4PyWow
— ANI (@ANI) February 25, 2024
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "द्वारका शहर में प्रार्थना करना, जो पानी में डूबा हुआ है, एक बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक भव्यता और कालातीत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ा हुआ महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।" पीएम ने अपनी पानी के अंदर की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
द्वारका, हिंदू धर्मग्रंथों में वर्णित एक पौराणिक शहर है, जिसके बारे में माना जाता है कि इस पर भगवान कृष्ण का शासन था। हिंदू मान्यता के अनुसार, कृष्ण के पृथ्वी से प्रस्थान के बाद यह शहर समुद्र में समा गया।
पीएम मोदी ने द्वारका दर्शन के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "आज, मैंने उन क्षणों का अनुभव किया जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे... मैं समुद्र की गहराई में गया और प्राचीन द्वारका शहर के 'दर्शन' किए। पुरातत्वविदों ने पानी के नीचे छिपे द्वारका शहर के बारे में बहुत कुछ लिखा है। हमारे धर्मग्रंथों में भी, द्वारका के बारे में कहा जाता है कि यह खूबसूरत दरवाजों और दुनिया की चोटी जितनी ऊंची इमारतों वाला शहर था। भगवान कृष्ण ने स्वयं इस शहर का निर्माण किया था।"
उन्होंने आगे कहा, "जब मैं समुद्र की गहराई में गया, तो मुझे दिव्यता का अनुभव हुआ... मैंने द्वारकाधीश के सामने सिर झुकाया। मैं अपने साथ एक मोर पंख ले गया और उसे भगवान कृष्ण के चरणों में, प्राचीन द्वारका शहर के अवशेष के पास रख दिया। मैं हमेशा वहां जाने और उसे छूने के लिए उत्सुक था। मैं आज भावनाओं से भर गया हूं... दशकों पुराना सपना आज पूरा हो गया।"
इससे पहले आज, पीएम मोदी ने ओखा को बेयट द्वारका द्वीप से जोड़ने वाले चार लेन के केबल-आधारित पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया, जहां भगवान श्री कृष्ण मंदिर स्थित है। गुजरात सरकार ने पहले, भक्तों को प्राचीन शहर के अवशेषों का पता लगाने में मदद करने के लिए द्वारका में एक पनडुब्बी सेवा शुरू करने की योजना की घोषणा की थी।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
शादी-तलाक पर एक नियम,बेटियों को संपत्ति में हिस्सेदारी,लिव-इन का रजिस्ट्रेशन—गुजरात UCC बिल के 5 बड़े फैसले -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications