गुजरात में जुआ खेलते पकड़ा गया भाजपा विधायक, 5 कारें और लाखों का कैश जब्त

पंचमहाल। कोरोना-पाबंदियों के बीच गुजरात में जुआ खेलने के मामले खूब सामने आ रहे हैं। पुलिस ने इस बार सत्तारूढ़ भाजपा के ही विधायक को जुएबाजी में पकड़ लिया है। यह घटना पंचमहाल जिले के एक रिसॉर्ट की है, जहां पुलिस ने शराब पार्टी पर दबिश देकर भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी 21 जनों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया।

Panchmahal Gujarat BJP MLA caught in gambling, 5 cars and cash worth lakhs seized

बता दिया जाए कि, केसरी सिंह सोलंकी वही विधायक हैं, जो एक साल पहले राज्यसभा चुनाव में एंबुलेंस से मतदान करने पहुंचे थे। क्षेत्र की एसपी डॉ. लीना पाटिल ने उन्हें हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। एसपी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें पंचमहाल जिले के एक रिसॉर्ट में शराब पार्टी पर दबिश देकर पकड़ा। मौके से पुलिस को 3.50 लाख रुपए भी बरामद हुए। वहीं, मोबाइल फोन और पांच कारें भी जब्त की गईं।

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि, जुए में प्लास्टिक के सिक्के का प्रयोग हो रहा था। इतना ही नहीं, वहां महिलाएं जुआं खेलने वालों को पत्ते व प्लास्टिक सिक्के देने का काम कर रही थीं। एसपी ने बताया कि, पुलिस ने भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी सहित 21 लोगों को पकड़ा व उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वे रिसॉर्ट में जुआ खेलते पकड़े गए।

व्यापारी ने बना रखा था बार, जुएबाजों को पिलाता था
जुए से जुड़ी इससे पहले एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। दरअसल, सूरत के वेसू में ऑनलाइन जुआ खेलने के नेटवर्क से जुड़े एक व्यापारी ने अपने घर में ही "बार" बना रखा था। जिसके लिए वह कई तरह की ब्रांडेड शराब मंगवाता था। महंगी बोतलें वह दिल्ली के एक युवक से मंगवाता था। उसके बारे में पता चला कि, उसने राजस्थान के बीकानेर निवासी बुकी सुरेश से मास्टर आईडी ले रखी थी। जिसके जरिए वह अपनी क्लाइंट आइडी पर एक प्वाइंट के एक रुपए के हिसाब से तीन पत्ती यानी कि ताश के पत्तों वाला गेम, फुटबॉल, कैसिनो, ड्रैगन फिशिंग, क्रिकेट आदि जुए के गेम खिलवाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+