गुजरात से लगी समुद्री सीमा पर पाकिस्तानी नेवी ने तैनात किया नया जंगी जहाज, लगे हैं ऐसे हथियार

कच्छ। हिंदुस्तान के खिलाफ हमेशा नापाक गतिविधियों में संलग्न रहे पाकिस्तान ने अब गुजरात से सटी समुद्री सीमा पर नया जंगी जहाज तैनात कर दिया है। भारतीय खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नेवी को मीडियम साइज की वॉर शिप यूरोपीय देश रोमानिया से मिली। रोमानिया से उसे पहले भी फ्लीट हासिल हुई हैं। अब जो फ्लीट आई है, वह फ्लीट इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेर एंटीशिप और एंटी एयर हथियारों से लैस है। पता चला है कि, इसका उपयोग जंग के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में भी किया जा सकता है।

Pakistan deployed new war ship near gujarat water border, they Gets This Fleet From Romania

हालांकि, पाकिस्तान ने अभी इस वॉर शिप के नाम का खुलासा नहीं किया। मगर, यह कहा जा रहा है कि इसकी फ्लीट आने से पाकिस्तानी नेवी की ताकत गुजरात से लगी समुद्री सीमा में काफी बढ़ जाएगी। यूं तो पाकिस्तानी नेवी अभी हिंदुस्तानी नेवी के मुकाबले कमजोर है, लेकिन पाकिस्तान को चीन और तुर्की समेत कई देशों से गश्ती वाले साजो-सामान मिलते रहे हैं। उसके ज्यादातर हथियार चीन से आते हैं। पाक के लिए चीन ने मोस्ट एडवांस्ड नेवल वॉरशिप डेवलप किया है। इन दिनों पाकिस्तान गुजरात से सटे अपने इलाकों में चीन के सहयोग से ही कई परियोजनाओं में व्यस्त है। वह भले ही आर्थिक रूप से कंगाल हुआ जा रहा है, लेकिन अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि, पाकिस्तान लगातार सामरिक-साधन खरीद रहा है। अब जो नया जंगी जहाज गुजरात से लगते समुद्री इलाके में तैनात किया गया है, उसे लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय और रोमानिया की डूमन शिपयार्ड के बीच एग्रीमेंट हुआ था। उसी एग्रीमेंट के तहत पाकिस्तान को फ्लीट मिली। इस फ्लीट को पाकिस्तानी मरीन सिक्योरटी एजेंसी की टीमें संचालित करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+