भारतीय जलसीमा में घुस आए पाकिस्तानी, 5 नौकाएं जब्त, 1 मछुआरा पकड़ा गया
कच्छ। भारत-पाकिस्तान के मछुआरे मछली पकड़ने एक-दूसरे के मुल्क की जलसीमा में चले आते हैं। कई बार उन्हें सुरक्षाकर्मी पकड़ लेते हैं और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है। इस साल अब तक पाकिस्तानी मरीन सिक्योरटी एजेंसी ने सैकड़ों भारतीय मछुआरे बंदी बना लिए। अब भारतीय सुरक्षाबलों ने भी उसके मछुआरों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर के अनुसार, कच्छ के सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान से आईं 5 नौकाएं जब्त की गई हैं। वहीं, पाकिस्तानी नागरिक भी हिरासत में ले लिया गया है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक बयान में कहा गया, ''गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाक सीमा से लगे क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तानी नौकाएं दाखिल हुईं। वे जब भारतीय जल सीमा में तैर रही थीं तो हमारे जवानों की नजर पड़ी। मौके से एक पाकिस्तानी मछुआरे को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाकी निकल गए। उसके बाद वहां कई नौकाएं रह गईं। जब्त की गई नौकाओं की पूरी तरह से तलाशी ली गई।'
बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि, मछली पकड़ने के जाल और उपकरणों के अलावा नावों से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार सुबह भी गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाक सीमा से लगे क्रीक क्षेत्र में उस ओर से आई नौकाएं देखी थीं। बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर के अनुसार, वहां से दो नौकाओं को जब्त किया गया। उसके अलावा कई नौकाएं गुजरात के कच्छ जिले में अन्य जगह से मिलीं।













Click it and Unblock the Notifications