Surat: धू-धू कर जल उठा सूरत के कपड़ा मार्किट, बंद कराई गईं 800 दुकानें, पूरा इलाका कराया खाली
Surat News: गुजरात के सूरत में शिवशक्ति कपड़ा मार्किट में 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार भीषण आग लग गई। यहां आग काफी फैसल गई है, इस कारण पूरे इलाके को खाली करा लिया है। वहीं, शिवशक्ति मार्केट में करीब 800 दुकानें हैं, जिन्हें बंद करा दिया गया हैं। फिलहाल मौके पर दमकल की कई गाडियां मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
यह आग सूरत के शिवशक्ति कपड़ा बाजार में आग लगी है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसका वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग किस हद तक फैली हुई है। एएनआई के मुताबिक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, जो आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

सूरत के DCP भागीरथ गढ़वी ने कहा कि दमकल विभाग की टीमें शिवशक्ति कपड़ा मार्केट में लगी आग को बुझाने में लगी हुई हैं... पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है। पुलिस की भी बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है। आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक न हो, इसके लिए काम किया जा रहा है।
बताया कि यहां पर सभी टीमें यहां तैनात हैं। यहां दुकानें भी हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस यहां मौजूद है। शिवशक्ति मार्केट में यहां 800 दुकानें हैं, सभी दुकानें बंद हैं, आसपास के बाजारों की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। हालांकि, शिवशक्ति कपड़ा मार्केट में लगी इस आग से काफी नुकसान हुआ है।
श्रमिक की हुई थी दम घुटने से मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार को भी इमारत के बेसमेंट में आग लग गई थी। इस दौरान बेसमेंट में मौजूद एक श्रमिक की दम घुटने से मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि इमारत के बेसमेंट में कपड़े रखे हुए थे और आग पर कुछ घंटों में काबू पा लिया गया था।
ये भी पढ़ें: Gujarat: सूरत में दो साल का मासूम बच्चा मैनहोल में गिरा, ढूंढने के लिए जारी है सर्च ऑपरेशन












Click it and Unblock the Notifications