बच्चे को जन्म देने के 1 दिन बाद मां कोरोना पॉजिटिव, दर-दर भटकी लेकिन कोई संभालने न आया

अहमदाबाद। यहां एक गर्भवती महिला एल.जी. हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसे वहां से छुट्टी मिल गई। मगर, शुक्रवार को पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। इससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने खुद का इलाज शुरू कराने से पहले अपने नवजात बच्चे को संभालने वाले की तलाश शुरू की। मगर, कोई सामने नहीं आया।

One day baby distressed after being mother Covid-19 positive, no one came forward for treatment

महिला के मुताबिक, अपने बच्चे को लेकर जब वह गोमतीपुरा के पास अल अमीन हॉस्पिटल पहुंची, पर वहां कहा गया कि आप एल.जी. हॉस्पिटल से चिट्‌ठी लिखवाकर लाओ। ऐसा कहते हुए अस्पताल के कर्मियों ने दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद महिला अपने बच्चे को लेकर इधर-उधर भटक रही। उसने बच्चे को कार की अगली सीट पर लिटा रखा था।

यह घटना अहमदाबाद के गोमतीपुरा की है। मामला बहुत गंभीर है, क्योंकि एक तो महिला ने हाल ही बच्चे को जन्म दिया है। उूपर से वह कोरोना वायरस की चपेट में और आ गई। जच्चा के साथ-साथ बच्चा की जिंदगी का भी सवाल है। प्रशासन दावा कर रहा है कि, शहर के विभिन्न इलाकों में कोविड केयर सेंटर शुरू हो गए हैं, मगर इस महिला को कोई संभालने वाला मिला नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+