गुजरात में बुधवार के बाद कोरोना का एक भी मामला नहीं, यहां अभी तक 1789 टेस्ट हो चुके

अहमदाबाद। गुजरात में बीते बुधवार के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी पॉजीटिव केस दर्ज नहीं हुआ है। यहां अभी तक 1789 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण हो चुके हैं। जिनमें से 1693 निगेटिव आए। जबकि, 87 टेस्ट पॉजीटिव आए हैं। 9 टेस्ट पेंडिंग हैं। वहीं, पूरे राज्य में अब तक 7 मरीजों की मौत हुई है और उतने ही ठीक भी हो गए हैं। यह जानकारी गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने दी। कोरोना की अपडेट रिपोर्ट में जयंती रवि ने बताया कि गुजरात के लिए यह राहत भरी खबर रही है कि बुधवार-गुरुवार के बीच एक भी मरीज नहीं मिला। हमारा मानना है कि, अगले 4-5 दिन गुजरात के लिए महत्वपूर्ण हैं। लोग बस नियमों का पालन करते रहें।

क्वारंटाइन हुए लोगों के लिए सरकार की हेल्पलाइन

क्वारंटाइन हुए लोगों के लिए सरकार की हेल्पलाइन

संकट की घड़ी में जिन लोगों को आईसोलेशन या फिर क्वारेंटाइन किया गया है, उनकी सहायता के लिए सरकार द्वारा 1100 नंबर की हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस नंबर पर कॉल करके मरीज अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। यह हेल्पलाइन अहमदाबाद शहर के कठवाड़ा रोड स्थित एम्बुलेंस-108 के कार्यालय में कार्यान्वित की गई है। इस हेल्पलाइन पर 4 शिफ्ट में 16 कर्मचारी रहेंगे, जो लोगों को मार्गदर्शन व उपचार देंगे।

आइसोलेशन वार्डो में टीवी का इंतजाम कराया

आइसोलेशन वार्डो में टीवी का इंतजाम कराया

राज्य सरकार ने आइसोलेशन वार्डो में टीवी का इंतजाम करने को भी कहा है, ताकि लोग अकेलापन महसूस न करें और न ही छोड़कर भागें। जो लोग लॉकडाउन या क्वारंटाइन का पालन नहीं कर रहे, उन पर पुलिसिया कार्रवाई करने के सीधे आदेश हैं। ऐसे में लॉकडाउन का सख्‍ती से पालन कराने के लिए पुलिस आए रोज सैकड़ों लोगों को पकड़ रही है। शहरों में कई इलाकों में आरएएफ को भी तैनात किया गया है।

कोविड-19 से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में अहमदाबाद

कोविड-19 से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में अहमदाबाद

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि, मंगलवार को अहमदाबाद में 8 नए मरीज सामने आए थे। अब इस शहर को देश में कोविड-19 से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में से एक घोषित किया गया है। कुल मरीजों में से 7 की मौत होने के बाद अब हालत स्थिर है, जबकि 3 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। ठीक हो चुके 7 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+