विकास के कामों से वोट नहीं मिलते, चुनाव जीतने के लिए तो अलग ही दवा करनी पड़ती है: गुजरात के डिप्टी CM

अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि चुनावों में विकास के कामों से वोट नहीं मिलते। चुनाव जीतने के लिए तो अलग दवा करनी पड़ती है। पटेल ने यह भी कि, चुनाव जीतने का गणित अलग होता है। मगर, हमारी सरकार ने सूबे में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। गुजरात में हमने विकास के बहुत काम किए हैं। अब ऐसा काम करना चाहते हैं कि लोग वर्षों तक याद रख सकें।'

Nitin Patel says- Development works do not provide votes, The math to win election is different

गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने ये क्या बोल दिया!
पिछले दिनों उपचुनाव के परिणाम जारी हुए, तो भाजपा ने सूबे की सभी 8 विधानसभा सीटें जीतीं। कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत सकी। कांग्रेस भाजपा पर अपने ​विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाती रही है। वहीं, नितिन पटेल का कहना है कि, नेता काम कितने भी करा दें, लेकिन लोग काम के आधार पर वोट नहीं करते हैं। इसी दौरान पटेल हंसते हुए बोले कि, चुनाव जीतने के लिए तो अलग दवा करनी पड़ती है।

Nitin Patel says- Development works do not provide votes, The math to win election is different

पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर ये बोले डिप्टी सीएम
नितिन पटेल ने पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि, गुजरात में दिवाली के दौरान पटाखों की बिक्री एवं उसे फोडऩे पर रोक लगाने को लेकर सरकार का फिलहाल कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से प्रदूषण के मामले में सुनवाई की जा रही है। गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। हमारी ओर से उसका जबाव दिया जाएगा।'

इससे पहले सरकार कहती रही है​ कि, गुजरात का प्रदूषण स्तर दिल्ली जैसा नहीं है। ऐसे में गुजरात की दिल्ली से तुलना करना जरूरी नहीं है। दिल्ली में तो पटाखों पर बैन ठीक ही लगा।' मालूम हो कि, राजस्थान, उड़ीसा के बाद अब कर्नाटक ने भी दिवाली पर पटाखों को बेचने और फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+