गुजरातः राजकोट-सूरत समेत 8 बड़े शहरों में अब 25 सितंबर तक नाइट कर्फ्यू, बढ़ रहे कोरोना के मामले
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में सरकार ने फिर से कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। ऐसा कोरोना महामारी के केस बढ़ने पर किया गया है। सरकार की ओर से बताया गया कि, वडोदरा, गांधीनगर, सूरत, राजकोट सहित 8 प्रमुख शहरों में 15 सितंबर से 25 सितंबर तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगेगा। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने बताया कि, कोरोना मामलों के प्रसार को रोकने के लिए कर्फ्यू का फैसला लिया गया है।

तीन जिलों में कोरोना के 12 नए मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में बीते तीन जिलों में कोरोना के 12 नए मरीजों की पहचान हुई और 16 को डिस्चार्ज किया गया। विभाग ने बताया कि, यहां के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद समेत 30 जिलों में एक भी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, राज्य में अब तक इस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 825576 हो गई है। यहां के सूरत जिले की बात करें तो सबसे अधिक 7 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके अलावा वडोदरा में 4 और जामनगर में 1 मरीज की पहचान हुई है।

30 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला
खुशी की बात यह है कि, राज्य के अन्य 30 जिलों में एक भी मरीज सामने नहीं आया है। कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित अहमदाबाद जिले में सोमवार को एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई। दूसरी ओर 16 मरीज कोरोना से मुक्त होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, जिससे कोरोना को मात दने वालों की कुल संख्या 815386 हो गई। एक चिकित्सक ने बताया कि, कोरोना के कारण अब तक कुल 10082 मरीज दम भी तोड़ चुके हैं। इसके अलावा सक्रिय मरीजों की बात करें तो यह संख्या 161 है। जिनमें से पांच वेंटिलेटर पर हैं, जबकि अन्य 156 की हालत स्थिर है।













Click it and Unblock the Notifications