VIDEO : नवरात्रि में गरबा की धूम, वडोदरा मेला ग्राउंड में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु, ड्रोन से दिखा अद्भुत नजारा
नवरात्रि के पवित्र दिनों में गुजरात के श्रद्धालु गरबा डांस करते हैं। नवरात्रि के पांचवें दिन वडोदरा मेला ग्राउंड में डांस की ड्रोन वीडियो वायरल हो रही है। navratri Vadodara mela ground garba dance drone video viral
वडोदरा, 01 अक्टूबर : मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुजरात में आदिशक्ति दुर्गा के उपासक नवरात्र में गरबा डांस करते हैं। सैकड़ों श्रद्धालु वडोदरा मेला ग्राउंड में जुटे और जमकर गरबा डांस किया। गरबा करते श्रद्धालुओं की ड्रोन वीडियो वायरल हो रही है। गुजरात के श्रद्धालुओं का गरबा डांस का वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को लोग लाइक भी कर रहे हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक शुक्रवार को वडोदरा मेला ग्राउंड में हजारों श्रद्धालु जुटे और गरबा में शरीक हुए।

वडोदरा मेला ग्राउंड का ड्रोन वीडियो
वडोदरा में मेला मैदान पर नाचते भक्तों के एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नेटिज़न्स इसे जमकर पसंद कर रहे हैं। लोगों का ध्यान खींचने वाले इस वीडियो में चमकीले रोशनी का कमाल और वडोदरा मेला ग्राउंड का ड्रोन वीडियो अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद देव नाम के ट्विटर यूजर ने इसे अद्भुत करार दिया।
नीचे देखें रिएक्शन---
96 हजार से अधिक व्यूज, हजारों लाइक
नवरात्रि के पांचवें दिन (30 सितंबर) वडोदरा में मेला मैदान पर नाचते भक्तों का ड्रोन वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद 96 हजार से अधिक बार देखा गया है। वीडियो हजारों लोग पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर लाइक करने वाले लोग कमाल की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
नीचे देखिए--
भारत उत्सवों का देश
गुजरात के वडोदरा में गरबा कर रहे सैकड़ों लोगों का ड्रोन शॉट आपको हैरान कर देगा। वायरल वीडियो पर लोग रोचक कमेंट्स कर रहे हैं। रिषभ गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा कि भारत उत्सवों का देश है। पूरी दुनिया को ऐसे ही देखना चाहिए।
जोड़कर रखते हैं ऐसे उत्सव
दरअसल, नवरात्रि के नौ दिनों और विजयादशमी के दिन तक पूरा वातावरण मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर रहता है। ऐसे में पूरे देश में लोगों के बीच उत्सव की खुशी साफ दिखाई दे रही है। वडोदरा मेला ग्राउंड में भव्य गरबा से पहले मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर गरबा करने से लेकर बेंगलुरु हवाई अड्डे तक में लोगों को उत्सव मनाते देखा जा चुका है। वडोदरा में गरबा की ड्रोन वीडियो पर किरण जवाले नाम के ट्विटर यूजर ने कहा, ऐसे ही उत्सव हमें जोड़कर रखते हैं।
विशाल मेला मैदान का विहंगम नजारा
वडोदरा मेला मैदान में भक्तों की डांस वीडियो समाचार एजेंसी ANI ने जारी किया है। ट्विटर पर शेयर वीडियो ड्रोन से कैप्चर किया गया है। विशाल मेला मैदान का विहंगम नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है। संदीप खानोलकर नाम के ट्विटर यूजर ने इस पर कमेंट किया, जय जय मां। उन्होंने प्रणाम की मुद्रा वाले हाथ जोड़े इमोजी भी शेयर किए।
नीचे देखिए वडोदरा में गरबा का वीडियो---
नवरात्रि की सच्ची भावना दिखी
वडोदरा में नवरात्रि के पांचवें दिन नवरात्रि उत्सव वीएनएफ में बड़ी संख्या में भक्तों ने गरबा खेला। शानदार ड्रोन वीडियो 96 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, नवरात्रि की सच्ची भावना दिखी। इससे पहले गरबा उत्सव बेंगलुरु हवाई अड्डे पर देखा गया था। यहां यात्री हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ गरबा करते दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications