PM मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी, एकता दिवस परेड की ली सलामी- Video
अहमदाबाद। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके लिए मोदी केवडिया स्थित दुनिया की सबसे उूंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे। जहां उन्होंने आज सुबह प्रतिमा के चरणों में लोटे से जल चढ़ाया। इस मौके पर मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनके जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।''
Recommended Video

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड कराई
आज मोदी के दो दिवसीय गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। अब वह राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हिस्सा ले रहे हैं। उसके बाद सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स को संबोधित करेंगे। देश की पहली सी प्लेन सर्विस का भी उद्घाटन होने वाला है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट पर्यटन से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर चुके हैं। उन्होंने कई चीजों का खुद अवलोकन भी किया।
कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया
अहमदाबाद पहुंचने पर मोदी सबसे पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के गांधीनगर स्थित निवास गए थे। जहां उन्होंने केशुभाई पटेल श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उन्होंने गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया व उनके संगीतकार भाई महेश कनोडिया को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी के दिनभर के कार्यक्रम
मोदी के आज के कार्यक्रमों के बारे में भाजपा की ओर से बीते रोज बताया गया था कि, मोदी अपने गुजरात दौरे के आखिरी दिन सुबह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को नमन करेंगे, तो आज उन्होंने वहीं पहुंचकर पटेल को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उसके बाद सुबह 9 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। फिर लोगों को संबोधित करने लगे।

सी प्लेन का शुभारंभ होगा
सुबह 11 बजे मोदी द्वारा सिविल सर्विस के नए बैच के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन का कार्यक्रम तय किया गया। फिर 11:45 पर केवडिया वॉटर एयरोड्रम का उद्घाटन और फिर साबरमती रिवरफ्रंट पर देश की पहली सी प्लेन सर्विस का शुभारंभ होगा।

-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications