Narendra Modi in Gujarat: पीएम बोले- अब बिजली के लिए पैसा नहीं देना, अब बेचेंगे और कमाएंगे
गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राजनीतिक दलों ने चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान मोढेरा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब हमे बिजली के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, हम बिजली बेचना शुरू करेंगे और इससे कमाई करेंगे। कुछ समय पहले तक सरकार बिजली की सप्लाई करती थी, लेकिन अब सोलर पैनल्स लग जाने से लोग खुद अपनी बिजली बना रहे हैं।

अबतक यह होता था कि सरकार बिजली पैदा करती थी, जनता खरीदती थी। मैं उस रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हूं, देश को उस रास्ते पर लाने की कोशिश कर रहा हूं, केंद्र सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि लोग अपने घर में सोलर पैनल लगाएंगे, किसान सोलर पैनल लगाएंगे। सरकार सोलर पॉवर को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मदद दे रही है। लाखों सोलर पंप विस्तृत कर रही है।
घर की जरूरत हो, खेती की जरूरत हो, गाड़ियां भी सोलर पर चलने के लिए तैयार हो रही है। 21 शताब्दी में हमे ऐसे ही प्रयासों को बढ़ाना है। हमारी आने वाली पीढ़ि के लिए आपके संतानों को सुरक्षा मिले इसलिए दिन रात मेहनत करके देश को नई दिशा में ले जाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूं। जरूरत की बिजली उपयोग करो, अतिरेक बिजली सरकार को बेच दो। इससे बिजली के बिल से भी छुटकारा मिलेगा, अब हम बिजली बेचकर कमाई करेंगे। बताइए दोनों हाथ में लड्डू हैं कि नहीं। इसके लिए हमे मेहनत करने की जरूरत है और आप तो सबसे मेहनती लोग हैं।
पीएम ने कहा कौन भूल सकता है कि मोढेरा के सूर्य मंदिर को ध्वस्त करने के लिए, उसे मिट्टी में मिलाने के लिए आक्रांतों ने क्या कुछ नहीं किया, इसी मोढेरा, जिसपर भांति-भांति के अनेक अत्याचार हुए। आज हम अपनी पौराणिकता के साथ, आधुनिकता के लिए, दुनिया के लिए मोढेरा मिसाल बन रहा है। सोलर पॉवर को लेकर जब भी दुनिया में कहीं बात होगी तो मोढेरा का नाम सबसे पहले आएगा।
Recommended Video
प्रधानमंत्री ने कहा कि डेयरी से लेकर कौशल विकास, स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम योजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, किसानों की आय को बढ़ाने में मदद करेंगे। आप सभी को इन विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी चिर-पुरातन आस्था और नई तकनीक एक नया संगम बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications