'मैं देवी हूं' कहते हुए बहू को पीटती थी सास, पति और ससुर के काम पर जाते ही करती थी ऐसा

mother in law and daughter in law relationship, अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बडे़ शहर अहमदाबाद में सास-बहू के विवाद का अलग ही तरह का मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने पुलिस के समक्ष ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बहू ने बताया कि, सास बहुत पीटती है। घर से जब पति और ससुर के काम पर चले जाते हैं तो सास निर्वस्त्र हो जाती है। वह खुद को देवी बोलते हुए कहती है 'मैं देवी हूं'। फिर वह मुझे तंग करती है। वह मुझे बाथरूम में बैठकर खाना खाने को मजबूर कर देती है।

Mother-in-law was beating her daughter-in-law by saying I am Devi

बहू ने कहा कि, ''सास की हरकतों की शिकायत जब मैंने अपने पति व ससुर से की तो उन्‍होंने गंभीरता से नहीं लिया। वो मुझे कहते थे कि उसे देवी आती है, उसकी ही बातें माना कर। मगर, मैं यह समझ चुकी थी कि सास पति और ससुर कीमिलीभगत से ही ये सब करती है। क्‍योंकि, वो अपने वस्त्र तभी उतारती थी, जब पति और ससुर घर पर नहीं होते थे। ऐसा वह आएरोज करने लगी। मुझे प्रताडि़त करने के लिए ही वो ऐसे ढोंग करती।''

Mother-in-law was beating her daughter-in-law by saying I am Devi

बहू बोली- ''जब शादी हुई थी, तो ऐसा नहीं था। हां, शादी के कुछ समय बाद से ही मुझ पर किसी न किसी बहाने मायके से कोई न कोई नया सामान मंगवाने लगे। कहते थे कि, घर में ये परेशानी है, फलाणी कमी है... । मुझे दहेज के रूप में कैश लाने के लिए भी परेशान किया जाता था। शादी के एक साल बाद मुझसे बेटी पैदा हुई तो उनका अत्याचार और बढ़ गया। फिर तो सास ने हद ही कर दी। वो अपने कपडे़ उतार देती थी और खुद को 'देवी' कहती थी। मुझे पीटती थी। डर की वजह से मैं बाथरूम में बैठकर खाना खाती।''
इस मामले में महिला पुलिस थाने की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+