Budget 2022: गुजरात को मोदी सरकार के बजट से क्या मिला?, CM ने इन घोषणाओं को बताया अहम
गांधीनगर। केंद्र सरकार के बजट में गुजरात में इंटरनेशनल फाइनेंस हब बनाने का वादा किया गया है। साथ ही हीरा उद्योग को टैक्स में राहत दी गई है। बजट में नदियों को आपस में जोड़ने की भी योजना है। यह मोदी सरकार का 10वां और निर्मला सीतारमण का चौथा आम बजट है, जिसमें ऐलान किया गया है कि, गांधीनगर गिफ्ट सिटी में फिनटेक यूनिवर्सिटी बनेगी। वहीं, हीरे पर कस्टम शुल्क 7.5 से घटाकर 5% किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में गुजरात के बारे में जो खास घोषणाएं कीं, वे हम यहां आपको बता रहे हैं...

गुजरात को मिलेगा 1 लाख करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि, गुजरात को 1 लाख करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का कहना है कि, हमारे यहां स्थानीय व्यवसायों और आपूर्ति श्रृंखलाओं की मदद के लिए 'वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट' का दृष्टिकोण लोकप्रिय होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल सहकारी समितियों को 18.5 पर्सेंट का वैकल्पिक न्यूनतम कर देना पड़ता है जिसे अब घटाकर 15 पर्सेंट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने 1 से 10 करोड़ रुपए तक की आय वाली सहकारी समितियों पर अधिभार 12 प्रतिशत से कम कर 7% किया है।

गुजरात के लिए और जो विशेष घोषणाएं हुई हैं, उनमें गांधीनगर की गिफ्ट-सिटी में यूनिवर्सिटी, नदियों को आपस में जोड़ने, राज्य को 1 लाख करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण और सूरत के हीरा बाजार को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं शामिल हैं। राज्य सरकार का मानना है कि, केंद्र सरकार द्वारा कच्चे हीरों पर आयात शुल्क को घटाकर 5 पर्सेंट किए जाने से सूरत गुजरात में वैश्विक हीरे के केंद्र के रूप में उभरेगा। वैसे भी इसे देश का डायमंड सिटी पहले से ही कहा जाता है। कल वित्त मंत्री ने ऐलान किया था कि, गिफ्ट-सिटी में आर्बिट्रेशन सेंटर की भी स्थापना होगी। चूंकि, वित्त मंत्री ने गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में वर्ल्ड क्लास फिनटेक यूनिवर्सिटी और इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर की स्थापना की घोषणा की है। ऐसे में इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर के जरिए से विदेशी कंपनियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

गुजरात भाजपा के नेताओं ने बताया कि, केंद्र सरकार के बजट में गुजरात को बहुत कुछ मिला है। उन्होंने कहा कि, इंटरनेशनल फाइनेंस हब बनाने का वादा, हीरा उद्योग को टैक्स में राहत उन घोषणाएं में अहम हैं। इसके अलावा वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों को नए निवेश को आकर्षित करने को 50 साल के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की है। यह सामान्य कर्ज से एक्स्ट्रा होगा।












Click it and Unblock the Notifications