दूधवाला निकला शराबवाला, रास्ते में फिसली गाड़ी तो दूध के बदले कैन में निकली शराब, सब हो गए भौंचक्के

Gujarat news, जामनगर। एकतरफ गुजरात में शराब पर पाबंदी है। इस पाबंदी पर अमल करने के लिए सरकार समेत पुलिस विभाग सचेत है। दूसरी तरफ देशी और विदेशी शराब का कारोबार चलता होने की कई शिकायतें सामने आती है। इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया। एक बाइक का एक्सीडेंट होने पर दूध की आड़ में हो रहे देशी शराब के व्यापार का भांडा फूट गया।

milkman carrying alcohol in the canes instead of milk

जामनगर-खंभालिया हाईवे पर एक शख्स बाइक पर दूध के कैन लेकर जा रहा था। रास्ते में उससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दूध के सारे कैन जमीन पर गिर गए। लेकिन सारे कैन गिरने से उसमें से दूध के बजाय शराब की थैलियां निकली और रास्ते में ही बिखर गईं। जिसको देखकर वहां मौजूद लोग भी भौचक्का रह गए। खुद-ब-खुद बाइक चालक द्वारा दूध की आड़ में किए जाने वाले शराब के कारोबार का पर्दाफाश हो गया।

milkman carrying alcohol in the canes instead of milk

हालांकि पहले तो बाइक चालक शराब की थैलियां इकठ्ठा करने लगा। लेकिन बाद में ज्यादा लोग जमा होने की वजह से बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया। जिसके चलते कई शौकीन लोग भी शराब की थैलियां लेकर वहां से चले गए। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि खुलेआम हो रहे इस शराब के कारोबार का भांडा फूटने के बावजूद अबतक पुलिस से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+