गुजरात: अरावली में पटाखा कंपनी में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Gujarat Fire news: Video: गुजरात के अरावली जिले में एक पटाखा कंपनी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

भीषण गर्मी के बीच गुजरात के अरावली जिले में गुरुवार को एक पटाखा कंपनी में भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद घटनास्थल पर एक के बाद कई धमाके हुए। आग इतनी भीषण थी कि लपटों के साथ धुएं के गुब्बार ऊपर आकाश तक उठने लगे। अब तक इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।
पटाखा फैक्ट्री में लगी अचानक आग की खबर के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर तुरंत पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां कड़ी मशक्कत कर रही है, हालांकि आग किन कारणों से लगी इसका फिलहाल मालूम नहीं चल पाया है।
4 लोगों की मौत
Recommended Video
अरावली जिला एसपी संजय खरात ने घटना को लेकर जानकारी दी कि पटाखा कंपनी में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, हालांकि हमें जानकारी मिली है कि केवल चार लोग ही अंदर थे, फिर भी बचाव अभियान जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री से 5 मजदूरों को बचाकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर, आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ पटाखों के अंदर धमाका देखा जा सकता है।
आग से करोड़ों के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिससे उठी चिंगारी से बारूद ने आग पकड़ ली, जिसके बाद फैक्ट्री का पूरा माल जलकर राख हो गया।












Click it and Unblock the Notifications