गुजरात: सूरत में पूरे परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, 7 लोगों की मौत, सामने आई वजह
गुजरात के सूरत शहर से सामूहिक आत्महत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूरत में पालनपुर पाटिया इलाके में सामूहिक आत्महत्या एक मामले में एक ही परिवार के सात लोगों ने मौत को गले लगा लिया। इस घटना को देखकर लोगों को दिल्ली के बुराड़ी केस की याद आ गई।
मरने वालों में कपल के बुजुर्ग माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। बताया जा रहा है कि, परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते ये दहला देने वाला कदम उठाया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छह लोगों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है, जबकि एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। मृतकों की पहचान मनीष सोलंकी, उनकी पत्नी रीता, उनके पिता कनु, उनकी मां शोभा और तीन बच्चों - दिशा, काव्या और कुशल के रूप में की गई है।
मनीष की शॉप में 35 कर्मचारी काम रहे थे। शनिवार को मनीष के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो घर जाकर देखा गया। स्थानीय लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे तो सामूहिक आत्महत्या की घटना का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार मृतक परिवार पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रह रहा था। पड़ोस के लोगों का कहना है कि मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए थे। पड़ोसियों का कहना है कि, परिवार ने आर्थिक तंगी से निकलने के लिए अपने फ्लैट को बेचने के लिए भी निकाला था, लेकिन फ्लैट नहीं बिक पाने पर परिवार ने आखिर में आत्मघाती कदम उठा लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े मनीष ने किसी को पैसे दिए थे लेकिन पैसे वापस नहीं आने की कोई संभावना के बाद निराश होकर मनीष ने कल रात अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली। मनीष ने सुसाइड नोट में इस बात का उल्लेख किया है कि पैसे वापस नहीं मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया है। फर्नीचर कारोबारी मनीष ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि कई लोगों ने उन्हें पैसे नहीं दिए हैं और उन पर कई लोगों के पैसे बकाया हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications