गुजरात में कोरोना के मरीजों की संख्या 33 हुई, 31 मार्च तक प्रदेश में लॉकडाउन

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 31 मार्च तक प्रदेश को लॉकडाउन किया गया है। प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 33 तक पहुंच चुकी है। संक्रमण के नए मामले सूरत और गांधीनगर से आए हैं। गांधीनगर से दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जबकि मेडिकल जांच में सूरत के दो मरीज पॉजिटिव पाये गये हैं।

lockdown and coronavirus patients update gujarat

Recommended Video

    India Lockdown: PM Modi बोले, Coronavirus से बचने के लिए एक ही उपाय घर में रहें | वनइंडिया हिंदी

    प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में बताया है कि गुजरात में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दो स्थानीय निवासी हैं जबकि दो विदेशों से लौटे हैं। संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है। अहमदाबाद में 13, वडोदरा में छह, सूरत में छह, गांधीनगर में छह, राजकोट में एक और कच्छ में एक मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। प्रदेश में संक्रमण का शिकार होकर 67 साल के एक मरीज की जान जा चुकी है।

    स्वास्थ्य सचिव जयंति रवि ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुजरात में 12 हजार लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। 27 हजार लोगों का सर्वे किया गया है जो हाल में विदेश यात्रा से लौटे हैं। प्रदेश में 1583 आइसोलेशन बेड, 609 वेंटिलेटर की व्यवस्था है।

    देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन चल रहा है। गुजरात को भी 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। लॉ़कडाउन के बाद प्रदेश की सीमा को सील कर दिया गया है। 31 मार्च तक लॉकडाउन को लागू करने के लिए एसआरपीएफ की छह कंपनी, आरपीएफ की चार कंपनी लगाई गई है। धार 144 का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और ऐसे कुल 62 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+