दूध बेचने वाले बाइक सवार युवक को तेंदुआ सड़क से खींचकर खेत में ले गया, गांववालों ने देखा तो मचा कोहराम

कोडीनार। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले की कोडीनार तालुका में तेंदुए ने एक बाइक सवार की जान ले ली। बाइक सवार युवक को मुंह में दबाकर तेंदुआ सड़क से खेत में ले गया। वहां उसने युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। वन विभाग को सूचना मिली तो कर्मचारी वहां पहुंचे। बताया गया कि, तेंदुए ने शायद शिकार करने के लिए उक्त युवक पर हमला किया था। हालांकि, तेंदुए इंसान का मांस नहीं खाते। यह घटना इलाके में दहशत की वजह बन गई है।

leopard hunting the bike rider In Kodinar, Gujarat

युवक की लाश कोडीनार तहसील के विट्ठलपुर गांव के निकट खेत से बरामद की गई। गांववालों ने बताया कि, मृतक दूध बेचता था। उसका नाम अजीत था। वह शुक्रवार की देर शाम विट्ठलपुर गांव में दूध देकर लौट रहा था। शायद तभी उसे तेंदुए ने निशाना बनाया। सुबह सड़क किनारे ही बाइक पड़ी हुई दिखाई दी और कुछ दूरी पर अजीत बिना सिर के पड़ा मिला। वन.विभाग ने कहा है कि, ऐसा तेंदुए के हमले की वजह से हुआ होगा। मगर, इसमें संशय यह है कि तेंदुए ने भला चलती बाइक पर कैसे हमला किया।

leopard hunting the bike rider In Kodinar, Gujarat

पुलिस के मुताबिक, वनकर्मियों ने खेतों में पंजे के निशान देखकर इस बात की पुष्टि की है कि अजीत पर तेंदुए ने हमला किया। वन-विभान की पड़ताल के साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुआ आप देख सकते हैं, क्या हालत हुई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+