ऑक्सीजन के लिए चला दी गोली: रिफिलिंग सेंटर पर कर्मचारियों ने नहीं भरा खाली सिलेंडर तो की फायरिंग

कच्छ। कोरोना महामारी के चलते मची आॅक्सीजन की किल्लत के चलते लोग कुछ भी करने पर आमादा हैं। आॅक्सीजन लेने पहुंचे एक शख्स ने तो ऑक्सीजन रिफलिंग यूनिट के बाहर गोलियां ही चला दीं। यह घटना गुजरात के कच्छ में हुई, जहां एक व्यक्ति ने रिफिलिंग सेंटर के बाहर तब गोलीबारी की, जब कर्मचारियों ने उसके खाली सिलेंडर को उसकी बारी आने से पहले भरने से इनकार कर दिया था।

kutch gujarat: man fires bullets at oxygen refilling unit in for oxygen cylinder

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि, यूनिट के कर्मचारियों को धमकाने के लिए हवा में गोली चलाने के बाद जब उक्त शख्स ने बहसबाजी शुरू कर दी तो कच्छ ऑक्सीजन रिफिलिंग सेंटर के बाहर हंगामा खड़ा हो गया। उस व्यक्ति ने तीन अन्य लोगों के साथ कतार में रहने से इनकार कर दिया और यूनिट के कर्मचारियों से अपने खाली सिलेंडर को ऑक्सीजन से भरने की मांग की।

पुलिस की ओर से बताया गया कि, यह घटना कच्छ के भचाऊ तालुका में घटी, जहां लोग ऑक्सीजन रिफिलिंग यूनिट के बाहर कतार में खड़े थे। तब वहां हथियारों से लैस चार लोगों ने कतार में रहने से इनकार कर दिया और यूनिट कर्मचारियों से कहा कि वे पहले हमारा सिलेंडर भरें।' इस पर वहां बहस शुरू हो गई। बाद में एक आरोपी ने फायर किया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

मामला और बढ़ गया, क्योंकि उन्होंने मौके से भागने से पहले ऑक्सीजन रीफिलिंग यूनिट के कर्मचारियों को डराने के लिए तीन और राउंड फायर किए। अंत: में पुलिसिया कार्रवाई हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+