कर्फ्यू में कार से निकले मंत्री के बेटे की धौंस पर उसे तीखा जवाब देने वाली सिपाही सुनीता को जानिए
सूरत। गुजरात में सूरत के वराछा क्षेत्र में स्वास्थ्य राज्यमंत्री कानाणी के बेटे प्रकाश कानाणी की धौंस का तीखा जवाब देने वाली महिला कॉन्स्टेबल सुनीता यादव सुर्खियों में हैं। मामला मंत्री के बेटे के साथ विवाद का होने के चलते सुनीता का उसकी तैनाती वाले इलाके से दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई। अब इसे लेकर सुनीता यादव ने फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपनी विवशता और राजनीति दवाब के बारे में बात की। उन्होंने मीडिया पर झूठ फैलाने के आरोप लगाए और कहा कि, मैं सचाई बताकर रहूंगी।'

सूरत की पुलिस कॉप को लेडी सिंघम कह रहे लोग
सुनीता को ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोगों का खूब रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ यूजर्स तो उन्हें लेडी सिंघम भी कह रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि जिस भाषा में सुनीता ने मंत्री के बेटे और उसके दोस्तों की धमकियों का जवाब दिया, वैसा किसी पुलिसवाले ने शायद ही दिया हो। मंत्री के बेटे द्वारा 365 दिन एक ही जगह पर तैनाती करवाने की धौंस दिए जाने पर सुनीता ने उससे कहा था- 'पुलिस की वर्दी तुम्हारे बाप की गुलामी के लिए नहीं पहनी'

मूलत: सीकर की रहने वाली हैं सुनीता यादव
बता दें कि, सुनीता यादव मूलत: राजस्थान के सीकर जिले के रानोली की रहने वाली हैं। उनके चाचा-ताऊ सहित परिवार के अधिकांश लोग यहीं रहते हैं। वहीं, सूरत में उनके पिता रहते हैं। सुनीता की भी ड्यूटी सूरत में लगाई गई। वह ए-डिविजन थाने के पास तैनात रहती थीं। उन्होंने एनसीसी की थी। उसके बाद गुजरात पुलिस में उन्हें बतौर वुमन कॉप मौका मिला था।

2017 में गुजरात पुलिस की सेवा ज्वॉइन की
सुनीता ने वीर नार्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। यह यूनिवर्सिटी सूरत में ही स्थित है। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सुनीता यादव ने नेशनल चेस प्लेयर में भी काम किया। वर्ष 2017 में वह गुजरात पुलिस का हिस्सा बनी थीं। उनके भाई का नाम सुनील यादव है।

भाई सुनील यादव ने बताया फेक अकाउंट्स के बारे में
सुनील यादव ने हाल ही अपनी बहन सुनीता के बारे में बताया कि ट्विटर पर सुनीता के कई सारे फेक अकाउंट्स लोगों ने बना लिए हैं। खुद सुनीता ने भी उन अकाउंट्स का खंडन किया है। सुनीता ने मंगलवार को कहा कि, मेरा ट्विटर पर अकाउंट नहीं है।'
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications