क्या आपने देखा रामवन?, यहां श्रीराम की 30 फीट ऊंची प्रतिमा, दृश्य ऐसा जैसे- रामायण लाइव हो
राजकोट। भगवान विष्णु के मनुष्यावतार श्रीराम की भारत में कई स्थानों पर नई प्रतिमाएं स्थापित हो रही हैं। उनकी यादों में उनकी निशानियों को संजोया जा रहा है। श्रीराम का भारतभर में आवागमन हुआ था। अब गुजरात में उनके नाम पर एक वन तैयार किया गया है। जिसे "रामवन" के रूप में जाना जाएगा। यहां श्रीराम के वनवास के समय की घटनाएं दर्शाई गई हैं। एक कोने पर श्रीराम की 30 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जिसे हवाई सफर के दौरान कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है।

यहां रामवन में देखिए श्रीराम की प्रतिमाएं
बता दें कि, यह जगह गुजरात में राजकोट के अर्बन फॉरेस्ट में है। यहां रामवन को 47 एकड़ यानी 117 बीघा क्षेत्र में तैयार किया गया है। इस रामवन की झांकियों को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी धारावाहिक के शूटिंग-शेट पर आ गए हों। प्रतिमाओं की सुंदरता के अलावा हरियाली मन मोहती है। पास ही में बड़ा सरोवर है।

47 एकड़ में तैयार हुआ, 12 करोड़ खर्च हुए
अजीदेम के पास किशन गौशाला के सामने तैयार हुए इस वन की एक विशेषता यह है कि यहां पर श्री राम के 14 वर्ष के वनवास की घटनाओं को विशद रूप से दर्शाया गया है। इसके अलावा उनके जीवन इतिहास से जुड़ी विभिन्न घटनाओं की झांकियां भी आप सकेंगे।

राज्याभिषेक का दृश्य भी
ऋषियों के योग-अभ्यास की मुद्राओं की मूर्तियां भी यहां रखी गई हैं। वन में भगवान राम के राज्याभिषेक के समय की भी मूर्ति रखी गई है। इसके आगे एक छोटी सी झील है, फिर एक बड़ी झील है जहां राम और शबरी का संगम है। उसके बगल में एक थिएटर बनाया गया है।

अगले जन्मोत्सव तक खुलेगा
पदाधिकारियों के मुताबिक, रामवन के अगले जन्मोत्सव तक खुलने की संभावना है। फिलहाल बचा हुआ काम पूरा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications