Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अहमदाबाद में पतंग उड़ाते समय 10 साल का लड़का छत से गिरा, नहीं बच पाया, चली गई जान

अहमदाबाद। इस माह मकरसंक्राति है, लेकिन बच्चे अभी से पतंगबाजी कर रहे हैं। ऐसे में कई बच्चे हादसों का शिकार हो चुके हैं। अहमदाबाद से लेकर सूरत और वडोदरा में कई की जान जा चुकी है। अहमदाबाद शहर के मेघाणीनगर में रहने वाला 10 वर्षीय रौनक रावत छत से गिर पड़ा। सुबह के वक्त वह पतंग उड़ा रहा था, इसी दौरान अचानक छत से जमीन पर गिर पड़ा। घरवाले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

kite flying in the sky, 10 years boy Falls down From Roof In Ahmedabad, lost life

रौनक की फोटो सामने आई है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर सिटी पुलिस की टीम उसके घर पहुंची। पुलिस ने वहां पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया। बहरहाल, घटना के बाद से सोसायटी में कोहराम मचा हुआ है। कई लोगों ने कहा कि, सरकार ने मकर संक्राति पर पतंगबाजी न करने का आदेश दिया है, लेकिन बच्चे मान नहीं रहे। इससे पहले वडोदरा जिले में पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से 14 साल के बच्चे की मौत हो गई थी, वो घटना 4 दिन पहले की है।

kite flying in the sky, 10 years boy Falls down From Roof In Ahmedabad, lost life

अहमदाबाद से पहले सूरत के पूणा इलाके में भी एक बच्चे की ऐसे ही जान चली गई। जहां केनील नाम का 5 साल का एक बच्चा पतंग उड़ाते समय गैलरी से गिर पड़ा था और फिर उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि, अहमदाबाद के मेघाणीनगर में हुई, यह मकर संक्रांति से पहले ही बच्चे की जान जाने की गुजरात में यह तीसरी घटना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+