चौथी बार भी बेटी हुई तो मां ने जन्म देने के 4 घंटे बाद ही घोंट दिया उसका गला, बेटे की आस लगाए बैठी थी

वलसाड. गुजरात में उमरगांव के गांधीवाड़ी क्षेत्र में स्थित एक सरकारी अस्पताल में महिला ने अपनी बेटी को जन्म देने के बाद ही उसका जान ले ली। प्रसव के महज 4 घंटों बाद ही डॉक्टरों को वह नवजात ​मृत मिली। पोस्टमॉर्टम कराने पर पता चला कि नवजात की जान उसका गला दबा देने के कारण गई। जिसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस की सख्त पूछताछ में प्रसूता ने अपना जुर्म कुबूल लिया। अपनी ही संतान की हत्या किए जाने का पता चलने पर वह नतमस्तक हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

killer mother arrested in gujarat for murder of Newborn Baby

संवाददाता के अनुसार, मूलरूप से उत्तरप्रदेश की निवासी और उमरगांव के साकेत नगर में रहने वाली अनिता देवी डिम्पल को प्रसूति के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने चौथी बेटी को जन्म दिया था। हालांकि, माता-बेटी की तबियत स्थिर होने के बावजूद चार घंटो के बाद बच्ची को मृत देखकर डॉक्टरों द्वारा पुलिस को खबर की गई।

पुलिस द्वारा मृतक बच्ची का फोरेंसिक पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें पता चला की बच्ची का गला घोंटा गया था। बाद में अनीता ने ही हत्या करने का जुर्म कुबूल लिया। उसने कहा कि पहले से ही हमारी तीन बेटियां हैं। इस बार वह बेटे की आस लगाए बैठी थी। मगर, बेटा नहीं हुआ।

killer mother arrested in gujarat for murder of Newborn Baby

इस मामले की एक अन्य खास बात यह रही कि खुद पीएसआई ही शिकायतकर्ता बने और हत्यारी माता के खिलाफ गुनाह दर्ज कर उसको गिरफ्तार करा दिया। अपनी ही बेटी को मारने वाली मां को लोग कोसने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+