'गुजरात चुनाव की रेस से हट जाओ, सत्येंद्र जैन को रिहा करवा देंगे'- केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया सौदे का आरोप
गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति गरमाती जा रही है। इसी बीच आप, प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के संबंध में भारतीय जनता पार्टी ने उनसे 'सौदे' के लिए संपर्क किया था। केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा कि तरफ से उन्हें ऑफर दिया गया कि अगर आप गुजरात में चुनाव की दौड़ से हट जाती है, तो जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को रिहा कर दिया जाएगा।

सत्येंद्र जैन के खिलाफ ठग सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी को बताया मनोहर कहानियां
केजरीवाल ने शनिवार को इंडिया टूडे से बातचीत दौरान भाजपा पर और भी कई बडे़ आरोप लगाए। सत्येंद्र जैन के खिलाफ ठग सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी को उन्होंने भाजपा की मनोहर कहानियां बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात में मोरबी हादसे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सत्येंद्र जैन के खिलाफ ठग सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी को मनगढ़ंत और फर्जी तरीके से पेश किया गया। चिट्ठी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अगर यह सही थी तो एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई गई।
चिट्ठी कांड सच है तो सत्येंद्र जैन से सामना कराए भाजपा
केजरीवाल ने चिट्ठीकांड पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की तरफ से कोलकाता में हवाला का कारोबार करने वाले दो लोगों को पकड़ा गया और उससे सत्येंद्र जैन के खिलाफ बुलवाया गया। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन से कोलकाता को दोनों डिलर्स को खतरा है, इसलिए उन्हें भाजपा की तरफ से आमने-सामने नहीं पेश किया गया। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान सबूत भी मांगा तो जज बदलने की मांग की जाने लगी। बेचारे सत्येंद्र जैन को 5 महीने से फर्जी तरीके से जेल में रखा गया है।
Recommended Video
गुजरात से आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार गढ़वी ने भी भाजपा पर साधा हमला
इंडिया टूडे से बातचीत के दौरान आप पार्टी के गुजरात के मुख्यमंत्री इसुदान गढ़वी ने भाजपा सहित अन्य दलों पर हमला बोला। अन्य पार्टियों की तरफ से उन्हें पार्टी में ऑफर देकर शामिल करने पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो आपको छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। आपके साथ अपने संबंधों को खत्म करने की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, "मैं गढ़वी हूं, आप मेरा सिर काट दो, मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा। मैं शिंदे (महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे) नहीं हूं जो सीएम पद के लिए ऐसा करूंगा। आपको बता दें कि केजरीवाल की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उनकी पार्टी गुजरात चुनाव जीत रही है। जनता की तरफ से उनकी पार्टी पर भरोसा जताया जा रहा है। पार्टी मौजूदा दौर में गुजरात की जनता की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।
ये भी पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की अपने 21 उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications