गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की अपने 21 उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट
Aam Aadmi Party Candidates for gujarat elections: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। अब तक यह पार्टी 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। इस बारे में 'आप' के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि, पार्टी इसलिए जल्द से जल्द उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है, ताकि उन्हें जनता के बीच जाने का पर्याप्त समय मिल सके।

आम आदमी पार्टी (AAP) का प्लान था कि जल्द से जल्द उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाए, लिहाजा चुनावों की तारीख घोषित होने से पहले ही पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना श्ुारू कर दिया था। 1 दिन पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषित की गई है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी की दसवीं सूची में जगह पाने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं, पार्टी के गुजरात ट्विटर हैंडिल पर कहा गया- बदलाव की जरूरत है! गुजरात में 'आप' लाएगी बदलाव!

अब इन्हें बनाया गया उम्मीदवार
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' की ओर से आज जारी की गई 21 उम्मीदवारों की सूची में वाव से डॉ भीम पटेल, विरमगाम से कुवरजी ठाकोर, ठक्करबापा नगर से संजय मोरी, बापूनगर से राजेश भाई दीक्षित और दास्करोई विधानसभा से किरण पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में गढ़वी के नाम की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications