जिस हॉस्पिटल में पत्नी ने रात को बेटे को जन्म दिया, उसी की छत से पति ने लगा दी मौत की छलांग

जूनागढ़। जीवन में कभी-कभी ऐसी घटना घटित हो जाती हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। यहां जूनागढ़ के सरकारी अस्पताल में रात को एक महिला ने बेटे को जन्म दिया था, वहीं दूसरी ओर उसके पति ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घर पर खुशखबरी आने के कुछ ही घंटों बाद दुखभरी खबर आ गई। पता चला कि, छलांग लगाने के बाद महिला का पति अपनी जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहा था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

junagarh hospital case: here wife gave birth to son, husband did suicide there

इलाज के लिए उसे राजकोट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घर पर जहां बच्चे की किलकारियां गूंजनी थीं, वहां उसके पिता की मृत्यु का शोक मनाया जाने लगा। हर कोई यह सुनकर सुन्न हो गया कि, घर में नए सदस्य के आने की खुशी मनाएं या घर के बेटे की मौत पर मातम?

संवाददाता ने बताया कि, मृतक की पहचान भावेश के रूप में हुई है। वह पत्नी सरोज के साथ धोराजी में कांतिभाई पटेल के खेत में मजदूरी करता था। रात एक बजे के आसपास भावेश ने जूनागढ़ हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। फिर, उसे उसी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे राजकोट के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भावेश के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि, उसकी पत्नी को डिलीवरी के लिए जूनागढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। गुरुवार की रात ही उसने बेटे को जन्म दिया। बाद में शुक्रवार को भावेश ने उसी अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा ली। आखिर पिता बनने के बाद भावेश ने यह कदम क्यों उठाया? यह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+